नरम पड़े ट्रंप के तेवर! भारत पर टैरिफ घटाने के दिए संकेत, जानें ट्रंप ने क्या कहा?

US Tariffs: भारत को लेकर ट्रंप के तेवर अब नरम पड़ने लगे हैं। वहीं, ट्रंप ने भारत पर लगे टैरिफ घटाने संकेत दिए हैं। हाल ही में जब ट्रंप से भारत के साथ ट्रेड डील पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वो कम कर सकते हैं। Donald Trump on Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड […]
ਮਨਵੀਰ ਰੰਧਾਵਾ
By : Updated On: 11 Nov 2025 10:50:AM
नरम पड़े ट्रंप के तेवर! भारत पर टैरिफ घटाने के दिए संकेत, जानें ट्रंप ने क्या कहा?

US Tariffs: भारत को लेकर ट्रंप के तेवर अब नरम पड़ने लगे हैं। वहीं, ट्रंप ने भारत पर लगे टैरिफ घटाने संकेत दिए हैं। हाल ही में जब ट्रंप से भारत के साथ ट्रेड डील पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि वो कम कर सकते हैं।

Donald Trump on Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हम भारत पर लगाए गए टैरिफ को कम करेंगे। उन्होंने ये भी कहा कि मैं जानता हूं कि वो अभी हमसे प्यार नहीं करते, लेकिन एक दिन जरूर करेंगे।

आपको बता दें कि अमेरिकी टैरिफ के बाद से ही भारत और अमेरिका के बीच संबंधों में दरार आ गई है। हालांकि, दोनों ओर से व्यापारिक मुद्दे पर चर्चा लगातार जारी है। ट्रंप ने दावा किया है कि रूस से तेल आयात करने के कारण भी भारत पर हाई टैरिफ लगाए गए थे, लेकिन अब भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है। इसलिए अमेरिका टैरिफ कम करने के बारे में सोच सकता है।

टैरिफ पर क्या बोले ट्रंप?

ट्रंप के अनुसार, “भारत पर रूस से तेल खरीदने के कारण टैरिफ लगाए गए थे। मगर, अब उन्होंने (भारत) रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है। हम टैरिफ कम करने वाले हैं।”

ट्रंप का कहना है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें आश्वासन दिलाया है। हालांकि, भारत ने ट्रंप के साथ फोन पर बातचीत के सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने साफ किया है कि दोनों नेताओं के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है।

अगस्त में भारत पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगाया था

बता दें कि ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने का हवाला देते हुए अगस्त में भारत पर 50 प्रतिशत का टैरिफ लगा दिया था। ट्रंप का कहना था कि उनका यह कदम रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने में मददगार होगा। मगर, अब ट्रंप ने भारत की तरफ नरम रुख अपनाना शुरू कर दिया है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad