बद्दी से बदायूँ जा रही 2 डबल डेकर बस इंपाउंड, यात्रियो की सुरक्षा से किया जा रहा था खिलवाड़
DCP Traffic Action; पुलिस कमिश्नर शिवास कविराज के मार्गदर्शन और डीसीपी ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने आज एक प्रभावशाली कार्रवाई करते हुए सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ किया है।
सूरजपुर ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक की अगुवाई में ट्रैफिक पुलिस ने नाकेबंदी कर 24 अक्टूबर को बद्दी से बदायूँ, उत्तर प्रदेश जा रही 2 डबल डेकर बसो को रोका और दोनो को इंपाउंड कर लिया।
पुलिस निरीक्षण के दौरान बस में कई प्रकार के ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि बस में आवश्यक सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी, जो यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकती थी। साथ ही जरुरी दस्तावेज भी नही थे। इस कार्रवाई के अंतर्गत एक बस का 34500 व दूसरी का 24000 रुपये का चालान काटकर इंपाउंड कर लिया गया है।
डीसीपी ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने सख्त लहजे में कहा कि “यात्रियों की जान से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों पर आगे भी इसी प्रकार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अगर कोई भी वाहन बिना सुरक्षा मानकों और वैध दस्तावेजों के सड़क पर मिला तो उसे तुरंत इंपाउंड किया जाएगा और भारी चालान किया जाएगा। यह केवल कार्रवाई नहीं, बल्कि साफ संदेश है नियम तोड़ोगे तो सीधा कार्रवाई होगी।”