जींद में दो लोगों को गोलियों से भूना, एक की मौत, दो बाइकों पर आए 4 हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम
Haryana Crime News: हासिल जानकारी के मुताबिक हमलावर दो बाइकों पर सवार होकर आए थे और आते ही 15 से ज्यादा राउंड फायर किए।
Firing in Jind: हरियाणा के जींद में रोहतक की सीमा के पास बाइक सवार दो युवकों को गोलियों से भून दिया। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे का रोहतक पीजीआई में उपचार चल रहा है। मृतक पर हत्या, फिरौती, अपहरण, आर्म्ज एक्ट के 12 केस दर्ज थे।
हासिल जानकारी के मुताबिक हमलावर दो बाइकों पर सवार होकर आए थे और आते ही 15 से ज्यादा राउंड फायर किए। मामला गैंगवार से जुड़ा बताया जा रहा है। मृतक की पहचान जींद के राजपुरा भैण निवासी रिषी लोहान के रूप में हुई, जबकि घायल युवक गांव का ही मनीष बताया जा रहा है।
जानकरी के अनुसार राजपुरा भैण निवासी रिषी और मनीष रात को 9 बजे के करीब जींद से रोहतक की तरफ जा रहे थे। जुलाना से आगे निकल कर पौली के पास पेट्रोल पंप से आगे पीछे से दो बाइकों चार युवक आए और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। इनमें गोलियां लगते ही पीछे बैठा रिषी नीचे गया और मनीष बाइक भगा ले जाने लगा लेकिन मनीष को भी आरोपियों ने गोली मारी। इसके बाद आरोपी रोहतक की तरफ फरार हो गए।