Banner
Banner

दिवाली से पहले छात्रों के लिए एक अच्छी खबर, कैबिनेट से मिली मंजूरी, देश में खुलेंगे 57 नए केंद्रीय विद्यालय

New Kendriya Vidyalayas: केंद्र की मोदी सरकार ने छात्रों को दिवाली से पहले तोहफा दिया है। मोदी कैबिनेट ने देशभर में 57 नए केंद्रीय विद्यालयों (KVs) को खोलने की मंजूरी दी है। New Kendriya Vidyalayas Approval in Union Cabinet Meeting: बुधावार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में 57 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने को मंजूरी दी […]
Amritpal Singh
By : Updated On: 01 Oct 2025 17:12:PM
दिवाली से पहले छात्रों के लिए एक अच्छी खबर, कैबिनेट से मिली मंजूरी, देश में खुलेंगे 57 नए केंद्रीय विद्यालय

New Kendriya Vidyalayas: केंद्र की मोदी सरकार ने छात्रों को दिवाली से पहले तोहफा दिया है। मोदी कैबिनेट ने देशभर में 57 नए केंद्रीय विद्यालयों (KVs) को खोलने की मंजूरी दी है।

New Kendriya Vidyalayas Approval in Union Cabinet Meeting: बुधावार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में 57 नए केंद्रीय विद्यालय खोलने को मंजूरी दी है। यह जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने साझा की है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज 1 अक्टूबर, 2025 को केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग की गई, जिसमें मोदी कैबिनेट ने कई दिवाली गिफ्ट दिए हैं।

पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कुल 1.20 लाख करोड़ रुपये के कई अहम निर्णय लिए गए, जिसमें से एक शिक्षा के क्षेत्र में लिया गया। जिसके मुताबिक, देशभर में 57 नए केंद्रीय विद्यालय खोले जाएंगे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस निर्णय से 86,640 से अधिक छात्रों को फायदा होगा।

वर्तमान में 1,288 केंद्रीय विद्यालय

इन 57 नए केंद्रीय विद्यालयों में से सात केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा और बाकी राज्य सरकारों द्वारा प्रायोजित होंगे। वैष्णव ने कैबिनेट के फैसलों पर एक मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि वर्तमान में 1,288 केंद्रीय विद्यालय हैं।

इन जिलों में खुलेंगे केवी

देशभर में खुलने वाले 57 नए केंद्रीय विद्यालयों में से 7 गृह मंत्रालय द्वारा स्पॉन्सर होगा और 50 राज्य सरकारों द्वारा स्पॉन्सर किया जाएगा। खुलने वाले 57 नए विद्यालयों में से 20 विद्यालय उन जिलों में खोले जाएंगे, जहां मौजूदा समय में कोई केंद्रीय विद्यालय नहीं है। 14 विद्यालय आकांक्षी जिलों में खोले जाएंगे। 4 विद्यालय LWE (वामपंथी उग्रवाद प्रभावित) जिलों में खोले जाएंगे। 5 विद्यालय NER/पहाड़ी क्षेत्रों में स्थापित किए जाएंगे और 17 विद्यालय राज्य/केंद्र शासित प्रदेशों में खोला जाएगा।

देश में कितने केंद्रीय विद्यालय हैं?

मौजूदा समय में देश में कुल केंद्रीय विद्यालय की संख्या 1288 हैं, जिसमें लगभग 14 लाख छात्र पढ़ रहे हैं। ऐसे में 57 नए केंद्रीय विद्यालय खुलना शिक्षा के क्षेत्र में एक अहम फैसला है, जिससे लाखों छात्रों को लाभ मिलेगा और हजारों लोगों को स्थायी रोजगार मिलेगी। इसी के साथ नए केंद्रीय विद्यालय खुलने से छात्रों को किफायती और उच्च गुणवत्ता की शिक्षा मिलेगी।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad