WhatsApp जल्द ला सकता है नया फीचर, एक ही यूज़रनेम से खुलेगा व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक
WhatsApp New Feature: अब तक WhatsApp पर यूज़र को पहचानने के लिए सिर्फ फ़ोन नंबर का इस्तेमाल होता था, लेकिन नए फीचर में यूज़र अपने अकाउंट के लिए एक यूनिक यूज़रनेम बना सकेंगे, जैसा कि इंस्टाग्राम और एक्स (पुराना नाम ट्विटर) में होता है।
WhatsApp Username Feature: वॉट्सऐप के बारे में लंबे समय से कहा जा रहा है कि ये यूजरनेम फीचर पर काम कर रहा है। पिछले कुछ हफ्तों से मेटा के स्वामित्व वाली ये इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म सर्विस ने यूजरनेम फीचर में बदलाव लाने के लिए कई प्रयास किए हैं। इस कड़ी में मेटा की ही तरह यूजरनेम को रिजर्व करने की सुविधा देने के लिए टेस्टिंग कर रही है।
अब रिपोर्ट्स के मुताबिक वॉट्सऐप अपने एंड्रॉइड ऐप वाले यूजर्स के लिए नए फीचर को डेवलप करने पर काम कर रही है, इसके जरिए वॉट्सऐप यूजर्स को मेटा की ही तरह समान फेसबुक और इंस्टाग्राम वाला यूजरनेम इस्तेमाल करने की फैसिलिटी मिलेगी।
क्या है WhatsApp का यूजरनेम फीचर?
WABetaInfo के रिपोर्ट के मुताबिक, इस फीचर को WhatsApp के बीटा वर्जन 2.25.34.3 में देखा गया है। इसे एक compatible update के रूप में मार्क किया गया है। हालांकि, अभी ये फीचर पब्लिक के लिए उपलब्ध नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले अपडेट में इसे रोल आउट किया जा सकता है।
ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि WhatsApp सेटिंग्स के प्रोफाइल टैब में जल्द ही नया Username ऑप्शन आ सकता है। इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने पसंदीदा यूजरनेम को रिजर्व कर सकेंगे। लेकिन ध्यान रहे, आप केवल वही यूजरनेम चुन पाएंगे जो पहले से आपके Facebook या Instagram अकाउंट पर इस्तेमाल हो चुका हो। इसके अलावा, यूजरनेम रिजर्व करने से पहले WhatsApp यह भी सुनिश्चित करेगा कि यह यूजरनेम वाकई में आपके नाम से जुड़ा हुआ है या नहीं।
यूजरनेम के क्या हैं फायदे?
WABetaInfo की रिपोर्ट के अनुसार, एक जैसा यूजरनेम होने से यूजर्स और ब्रांड्स दोनों को फायदा होने वाला है। इस फीचर से आप फेसबुक, इंस्टाग्राम और WhatsApp पर अपनी डिजिटल आइडेंटिटी को एक जैसा बना सकते हैं। इस फीचर का एक फायदा ये भी है कि एक ही यूजरनेम के बार-बार इस्तेमाल से आप इसे भूलते नहीं हैं। फिलहाल अभी ये फीचर डेवलपमेंट फेज में है और अभी तक Google Play Beta प्रोग्राम वाले बीटा टेस्टर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं है।
फीचर कैसे दिखेगा?
- यूज़र को प्रोफाइल के अंदर यूज़रनेम सेक्शन का नया ऑप्शन मिलेगा।
- यूज़र को अपना यूज़रनेम रिज़र्व और वेरिफाई करने का ऑप्शन मिलेगा।
- मेटा अकाउंट सेंटर के जरिए यूज़रनेम को वेरिफाई करने का ऑप्शन मिलेगा।
- यह फीचर अभी तक डेवलपमेंट स्टेज में है।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले इस फीचर की टेस्टिंग की जाएगी और उसके बाद इसे सभी यूज़र्स के लिए लॉन्च किया जाएगा।