शीतकालीन सत्र ऐतिहासिक, 8 साल बाद 35 हुई बैठकें पूरी- कुलदीप सिंह पठानिया

Himachal Pradesh Legislative Assembly’s winter session; हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र को इस बार ऐतिहासिक बताते हुए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि आठ साल बाद ऐसा हुआ है जब 35 बैठकों वाला सत्र पूरा संचालित हुआ। उन्होंने बताया कि सत्र के दौरान सदन की कुल कार्यवाही 34 घंटे चली, जिसमें से […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 05 Dec 2025 21:11:PM
शीतकालीन सत्र ऐतिहासिक, 8 साल बाद 35 हुई बैठकें पूरी- कुलदीप सिंह पठानिया

Himachal Pradesh Legislative Assembly’s winter session; हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र को इस बार ऐतिहासिक बताते हुए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि आठ साल बाद ऐसा हुआ है जब 35 बैठकों वाला सत्र पूरा संचालित हुआ। उन्होंने बताया कि सत्र के दौरान सदन की कुल कार्यवाही 34 घंटे चली, जिसमें से 16 घंटे 30 मिनट सत्ता पक्ष को और 15 घंटे 30 मिनट विपक्ष को बोलने का समय दिया गया। इस बार सदन की उत्पादकता 85% रही।
अध्यक्ष पठानिया ने बताया कि सत्र के दौरान उन्हें नियम-75 के तहत दो विशेषाधिकार हनन के नोटिस मिले हैं , एक कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी की ओर से और दूसरा विपक्ष के वरिष्ठ विधायक विपिन सिंह परमार की ओर से। उन्होंने कहा कि इस मामले में विधानसभा सचिवालय को जांच के निर्देश दिए जा चुके हैं और कार्रवाई की रिपोर्ट सदन में पेश की जाएगी। उन्होंने कहा कि सदन में नोकझोंक होना सामान्य बात है, लेकिन इससे किसी तरह की नाराजगी नहीं रहती। “सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों को पूरा समय दिया गया। अगर मुद्दे नहीं उठेंगे तो सरकार जवाब कैसे देगी और जनता से जुड़े विषयों पर चर्चा कैसे होगी।

मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल और विधानसभा अध्यक्ष के कैबिनेट में शामिल होने की अटकलों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल ऐसी कोई चर्चा नहीं चल रही है। ऐसे फैसले हाई लेवल पर होते हैं। भविष्य में परिस्थितियां बनती हैं तो उस समय देखा जाएगा।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad