Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
हरियाणवी टूरिस्टों की हरिद्वार में पिटाई, VIDEO:युवती ने उंगली दिखाकर गालियां दीं, कपड़े फाड़ थप्पड़ मारे; मोबाइल निकालने पर लात मारी

PM मोदी के आवास पर BJP की अहम बैठक, अमित शाह, बीएल संतोष और नितिन नवीन रहे मौजूद, नई टीम पर मंथन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास लोक कल्याण मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शीर्ष नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष और राष्ट्रीय महासचिव नितिन नवीन शामिल हुए। सूत्रों के अनुसार, बैठक में संगठन से जुड़े अहम मुद्दों और […]
Nishant Malyan
By : Updated On: 16 Jul 2026 08:27:AM
PM मोदी के आवास पर BJP की अहम बैठक, अमित शाह, बीएल संतोष और नितिन नवीन रहे मौजूद, नई टीम पर मंथन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास लोक कल्याण मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के शीर्ष नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष और राष्ट्रीय महासचिव नितिन नवीन शामिल हुए। सूत्रों के अनुसार, बैठक में संगठन से जुड़े अहम मुद्दों और पार्टी की नई टीम के गठन को लेकर चर्चा हुई। हालांकि, बैठक के एजेंडे पर पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

सूत्रों का कहना है कि बैठक में संगठनात्मक रणनीति, जिम्मेदारियों के बंटवारे और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया गया। भाजपा संगठन में संभावित बदलावों के मद्देनजर इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली के कर्तव्य भवन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं के बीच करीब 40 मिनट तक चर्चा हुई थी। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, प्रशासनिक विषयों और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर बातचीत हुई थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा था कि उन्होंने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की और समय देने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

सीएम योगी की मुलाकात के बाद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव नितिन नवीन ने भी अमित शाह से भेंट की थी। इसके अगले दिन प्रधानमंत्री मोदी के आवास पर हुई इस उच्चस्तरीय बैठक को लेकर राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि, पार्टी ने अभी तक बैठक के निर्णयों या एजेंडे को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News