Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ ਵੱਲੋਂ ਧਰਮਿੰਦਰ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦਾ ਅਸਤੀਫ਼ਾ ਮੰਜ਼ੂਰ: ਪ੍ਰਹਿਲਾਦ ਜੋਸ਼ੀ ਨੂੰ ਸੌਂਪਿਆ ਗਿਆ ਸਿੱਖਿਆ ਮੰਤਰਾਲੇ ਦਾ ਵਾਧੂ ਚਾਰਜ... ਦਿੱਲੀ ਮੀਟਿੰਗ ਦੇ ਦਾਅਵਿਆਂ ਦੀ ਨਿਕਲੀ ਹਵਾ: ਬਰਨਾਲਾ ‘ਚ ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਦੀ ਧੜੇਬੰਦੀ ਹੋਈ ਉਜਾਗਰ....ਕਾਰਗਿਲ ਵਿਜੇ ਦਿਵਸ ‘ਤੇ ਸੀ.ਐੱਮ. ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਵਾਰ ਮੈਮੋਰੀਅਲ ‘ਚ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ....

पंचकूला हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य साजिशकर्ता नाबालिग हिरासत में

पंचकूला/ 26 जुलाई:- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस ने एमडीसी क्षेत्र में हुए हत्याकांड की जांच में एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए हत्या में शामिल एक नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया है। पुलिस ने नाबालिग से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी […]
Jaspreet Singh
By : Published: 26 Jul 2026 21:05:PM
पंचकूला हत्याकांड में बड़ी सफलता, मुख्य साजिशकर्ता नाबालिग हिरासत में

पंचकूला/ 26 जुलाई:- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में पंचकूला पुलिस ने एमडीसी क्षेत्र में हुए हत्याकांड की जांच में एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए हत्या में शामिल एक नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया है। पुलिस ने नाबालिग से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच जारी है और फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

यह मामला थाना मनसा देवी में 17 जुलाई 2026 को भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के तहत दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसके पुत्र कपिल की पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी, जबकि उसके दो अन्य साथी भी इस हमले में घायल हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने सभी संबंधित पुलिस टीमों को एकजुट होकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।

डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह तथा डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में थाना मनसा देवी की टीम और क्राइम यूनिटों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जिन्हें बाद में न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसके बाद 23 जुलाई को फरार चल रहे दो अन्य आरोपी विवेक कुमार और संजय को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए और वर्तमान में उन्हें पुलिस रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।

मामले की जांच के दौरान जुवेनाइल अधिकारी सुखविंदर सिंह ने आज वारदात के मुख्य साजिशकर्ता नाबालिग को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान नाबालिग ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए वारदात में प्रयोग किया गया चाकू बरामद करवाया। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता की धारा 238 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 भी जोड़ दी गई। बाद में नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि करीब दो वर्ष पहले मृतक कपिल के एक मित्र और मुख्य आरोपियों के बीच प्रोटीन पाउडर खाकर बॉडी बनाने को लेकर मजाक उड़ाने की बात पर विवाद हुआ था। उसी घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच रंजिश चली आ रही थी। बाद में समझौते के प्रयास के दौरान दोबारा कहासुनी हुई, जिसने हिंसक रूप ले लिया और इस हत्याकांड का कारण बनी।

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन ने कहा कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले किसी भी असामाजिक अथवा आपराधिक तत्व को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचकूला पुलिस इस मामले की निष्पक्ष और गहन जांच कर रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि मामले में शामिल प्रत्येक आरोपी को कानून के दायरे में लाकर न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News