Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ BJP ਦਫ਼ਤਰ ਨੂੰ ਬੰਬ ਨਾਲ ਉਡਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ, ਸੁਰੱਖਿਆ ਏਜੰਸੀਆਂ ਅਲਰਟ ਮੋਡ ‘ਤੇ......ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ: ਘਰ ’ਤੇ ਸੁੱਟਿਆ ਧਮਾਕਾਖੇਜ਼ ਪਦਾਰਥ, 2 ਜ਼ਖਮੀ......ਲੌਂਗੋਵਾਲ ਰੈਲੀ ’ਚ ਹਰਸਿਮਰਤ ਕੌਰ ਬਾਦਲ ਨੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ-ਭਾਜਪਾ ਗਠਜੋੜ ਦੇ ਦਿੱਤੇ ਸੰਕੇਤ......ਰਾਜਸਥਾਨ ’ਚ ‘ਕਾਕਰੋਚ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ’ ਦੇ ਆਸ਼ੂਤੋਸ਼ ਰਾਂਕਾ ਨਾਲ ਕੁੱਟਮਾਰ, ਵਾਹਨਾਂ ਦੀ ਵੀ ਕੀਤੀ ਭੰਨਤੋੜ.....ਅਧਿਆਪਕ ਦੀ ਘੂਰ ਅਤੇ ਥੱਪੜ ਪੈਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ 6 ਸਾਲਾ ਬੱਚੇ ਨੇ ਤੋੜਿਆ ਦਮ......ਪੀਵੀ ਸਿੰਧੂ ਵਿਸ਼ਵ ਬੈਡਮਿੰਟਨ ਚੈਂਪੀਅਨਸ਼ਿਪ ਤੋਂ ਬਾਹਰ, ਚੀਨੀ ਖਿਡਾਰਨ ਹੱਥੋਂ ਮਿਲੀ ਹਾਰ....ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਹਰਿਆਣਾ ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਨੂੰ ਮਿਲੇ 9 ਨਵੇਂ ਵਾਧੂ ਜੱਜ.....ਅਮਰੀਕਾ ਦੇ ਅਲਾਸਕਾ ’ਚ ਵੱਡਾ ਜਹਾਜ਼ ਹਾਦਸਾ, 8 ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮੌਤ.....ਪੰਜਾਬੀ ਅਦਾਕਾਰ ਯੋਗਰਾਜ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਹਾਈਕੋਰਟ ਤੋਂ ਮਿਲੀ ਅੰਤਰਿਮ ਰਾਹਤ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗੀ.....ਸ੍ਰੀ ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਘਰ ’ਚੋਂ ਸ਼ੱਕੀ ਹਾਲਾਤਾਂ ‘ਚ ਮਿਲੀਆਂ ਦੋ ਲਾਸ਼ਾਂ.....

‘सिख दंगों और विभाजन से पेट नहीं भरा, अब कांग्रेस देश में अराजकता फैलाना चाहती है’ : अनिल विज

Anil Vij statement on Rahul Gandhi: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लगभग एक महीने पुराने मुद्दे को लेकर धरने पर बैठने को लेकर तंज कसा और कहा कि “राहुल गांधी को छपास और चिपकू रोग हो गया है, वे चाहते हैं कि वो रोज अखबारों […]
Jaspreet Singh
By : Published: 21 Aug 2026 17:40:PM
‘सिख दंगों और विभाजन से पेट नहीं भरा, अब कांग्रेस देश में अराजकता फैलाना चाहती है’ : अनिल विज

Anil Vij statement on Rahul Gandhi: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के लगभग एक महीने पुराने मुद्दे को लेकर धरने पर बैठने को लेकर तंज कसा और कहा कि “राहुल गांधी को छपास और चिपकू रोग हो गया है, वे चाहते हैं कि वो रोज अखबारों में छपते रहे और टीवी स्क्रीन पर चिपका रहूं, इसलिए जो काम सीधे तरीके से भी किया जा सकता है उसको वो तमाशा व नौटंकी बनाकर करने का प्रयास करते हैं”।

ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी आज जिस मुद्दे को लेकर धरने पर बैठे हैं, उस पर माननीय सुप्रीम कोर्ट पहले ही पांच सदस्यों की उच्चस्तरीय टीम जांच के लिए बना चुका है। इस टीम की अध्यक्षता भी सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज कर रहे हैं, और कांग्रेस को उन पर भरोसा रखना चाहिए। वैसे भी कानून में प्रावधान है कि अगर पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं करती तो आप कोर्ट में जाकर केस कर सकते है।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मगर कांग्रेस को तो हिंदुस्तान में अराजकता फैलानी है और इनका सिख दंगों से पेट नहीं भरा है, विभाजन के समय इन्होंने लाखों लोगों को मरवाया उससे इनकी आत्मा को शांति नहीं मिली इसलिए तो अब ये आराजकता फैलाना चाहते है और चाहते है कि लोग जगह-जगह सड़कों पर आए और लड़े और एक दूसरे की मारकाट करें।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News