Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
ਦੇਸ਼ ਭਰ ਵਿੱਚ ਕੁੱਲ 324 ਦਵਾਈਆਂ ਦੇ ਨਮੂਨੇ ਵੀ ਜਾਂਚ ਵਿੱਚ ਪਾਏ ਗਏ ਫੇਲ੍ਹ, 91 ਦਵਾਈਆਂ ਦੇ ਸੈਂਪਲ ਇੱਕਲੇ ਹਿਮਾਚਲ ਤੋਂ.........ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਚੋਣਾਂ ਲਈ ਨਾਮਜ਼ਦਗੀਆਂ ਅੱਜ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ.......ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਚੋਣਾਂ ਵਾਲੇ ਹਲਕਿਆਂ ਵਿੱਚ 28 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਛੁੱਟੀ ਦਾ ਐਲਾਨ.........ਲੰਮੀ ਕਿਰਾਏਦਾਰੀ ਦੇ ਆਧਾਰ ’ਤੇ ਜਾਇਦਾਦ ’ਤੇ ਹੱਕ ਨਹੀਂ ਜਤਾ ਸਕਦਾ ਕਿਰਾਏਦਾਰ: ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦੀ ਵੱਡੀ ਟਿੱਪਣੀ........ਦਿਲਜੀਤ ਦੋਸਾਂਝ ਦੇ ਮੁੰਬਈ ਕੰਸਰਟ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਫੇਰ ਖੜ੍ਹਾ ਹੋਇਆ ਵਿਵਾਦ, ਡਾ. ਪੰਡਿਤਰਾਓ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ............ਚਰਨਜੀਤ ਚੰਨੀ ਵੱਲੋਂ 5 ਦਸੰਬਰ ਤੋਂ ‘ਜਵਾਨੀ ਸੰਭਾਲ ਯਾਤਰਾ-2’ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਨ ਦਾ ਐਲਾਨ.........ਲੁਧਿਆਣਾ ’ਚ ਧਾਰਮਿਕ ਭਾਵਨਾਵਾਂ ਨੂੰ ਠੇਸ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ’ਚ ਗਾਇਕ ਕਾਸ਼ੀਨਾਥ ਸਮੇਤ 3 ਖ਼ਿਲਾਫ਼ FIR...........ਫਲਿੱਪਕਾਰਟ ਦੇ ਗਰੁੱਪ CEO ਕਲਿਆਣ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨਮੂਰਤੀ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਅਸਤੀਫ਼ਾ........ਮਿਸਰ ’ਚ ਤੇਲ ਟੈਂਕਰ ਨੂੰ ਲੱਗੀ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ, 31 ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮੌਤ, 21 ਤੋਂ ਵੱਧ ਜ਼ਖ਼ਮੀ

सोनीपत के सिविल अस्पताल में हैरान करने वाला मामला, जन्म और मृत्यु प्रमाण-पत्र के नाम पर हो रही अवैध वसूली

Sonipat Civil Hospital Illegal Extortion: हैरान कर देने वाली खबर हरियाणा के सोनीपत सिविल अस्पताल से सामने आ रही है। जहां जन्म और मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाने के नाम पर लोगों से अवैध वसूली के दो मामले सामने आए हैं। एक युवक से मृत्यु प्रमाण-पत्र के लिए जहां 3800 रुपए लिए गए, वहीं एक अन्य से […]
ਲੇਖਕ : ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਿਤ: 
सोनीपत के सिविल अस्पताल में हैरान करने वाला मामला, जन्म और मृत्यु प्रमाण-पत्र के नाम पर हो रही अवैध वसूली

Sonipat Civil Hospital Illegal Extortion: हैरान कर देने वाली खबर हरियाणा के सोनीपत सिविल अस्पताल से सामने आ रही है। जहां जन्म और मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाने के नाम पर लोगों से अवैध वसूली के दो मामले सामने आए हैं। एक युवक से मृत्यु प्रमाण-पत्र के लिए जहां 3800 रुपए लिए गए, वहीं एक अन्य से जन्म प्रमाण-पत्र जारी करने के लिए 500 रुपए लिए गए। फिलहाल एक साथ अवैध वसूली की दो शिकायत मिलने पर विभाग में हड़कंप मचा है। अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं।

हासल जानकारी के मुताबिक दोनों को साइट डाउन होने की बात कह कर उसके पास भेजा गया था। बता दें कि सुनील अपने भाई गुड्डू का मृत्यु प्रमाण-पत्र बनवाने अस्पताल आया था। उसने बताया कि गुलाब नामक व्यक्ति ने उससे 4 हजार रुपए की मांग की। इसके लिए उसने पहले 800 रुपए और फिर 3 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। रिश्वत देने के बाद भी उसे गलत जानकारी वाला मृत्यु प्रमाण-पत्र थमा दिया गया।

वहीं दूसरे मामले में दीपक नामक युवक को अपने नवजात बच्चे के जन्म प्रमाण-पत्र के लिए 500 रुपए देने पड़े। उसे भी साइट डाउन होने का बहाना बताकर गुलाब नाम के व्यक्ति के पास भेजा गया। उसने रुपए लेकर मात्र 10-15 मिनट में जन्म प्रमाण-पत्र जारी कर दिया। हेल्थ विभाग के अधिकारी बता रहे हैं कि इस व्यक्ति की पहचान हो गई है। यह सीसीटीवी में दिखाई दिया है। व्यक्तियों को दलाल के पास किसने भेजा था, इसकी जांच हो रही है।

उधर इस मामले में सोनीपत सिविल अस्पताल के प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर (PMO)डॉ. संदीप लठवाल ने बताया कि प्रमाण-पत्र के नाम पर अवैध वसूली की दो अलग-अलग शिकायतें मिली हैं। इनमें से एक शिकायत में पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर करने के सबूत भी पेश किए हैं। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई है और पुलिस को शिकायत सौंप दी गई है।

अवैध वसूली का शिकार हए दोनों युवकों को सोनीपत में नागरिक अस्पताल के फर्स्ट फ्लोर पर स्थित कमरा नंबर-120 के बाहर उनको शिकार बनाया गया। यहां पर ही जन्म और मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी किए जाते हैं। फिलहाल सीसीटीवी कैमरे की फुटेज लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने भी इस विषय को गंभीरता से लिया है जल्द ही आरोपियों के गिरफ्तारी की बात कही है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News