बाल-बाल बची यात्रियों की जान, हादसे का शिकार हो सकती थी एयर इंडिया की एक और फ्लाइट
Air India की एक और फ्लाइट आज हादसे का शिकार होने से बच गई। मुंबई एयरपोर्ट पर एक घटनाक्रम हुआ, जिससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई थी। Air India Flight: एअर इंडिया की एक और फ्लाइट आज क्रैश होने से बच गई। कोच्चि से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2744 का A320 […]
By :
Khushi
Updated On: 21 Jul 2025 13:33:PM
Air India की एक और फ्लाइट आज हादसे का शिकार होने से बच गई। मुंबई एयरपोर्ट पर एक घटनाक्रम हुआ, जिससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई थी।
Air India Flight: एअर इंडिया की एक और फ्लाइट आज क्रैश होने से बच गई। कोच्चि से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2744 का A320 (VT-TYA) प्लेन भारी बारिश के बीच मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हो रहा था कि स्लिप होकर रनवे से बाहर चला गया।
जानकारी के मुताबिक फ्लाइट का टायर लैंड होते ही रनवे से बाहर चला गया, हालांकि पायलट ने टायर को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हुआ। एयरपोर्ट स्टाफ ने प्लेन को डॉक करके पैसेंजर्स को रेस्क्यू किया।