Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी में बढ़त!
Gold Silver Price: एमसीएक्स (MCX) पर सोना ₹83 प्रति 10 ग्राम टूटकर ₹1,00,301 पर पहुंच गया। वहीं, चांदी ₹97 चढ़कर ₹1,16,333 प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है।
Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आज गिरावट दर्ज की गई है, जबकि चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली। एमसीएक्स (MCX) पर सोना ₹83 प्रति 10 ग्राम टूटकर ₹1,00,301 पर पहुंच गया। वहीं, चांदी ₹97 चढ़कर ₹1,16,333 प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोना ₹665 सस्ता होकर ₹99,358 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। 22 कैरेट सोने का भाव ₹91,012 और 18 कैरेट सोना ₹74,519 पर दर्ज किया गया। दूसरी ओर, चांदी ₹1,027 टूटी और ₹1,13,906 प्रति किलो पर बंद हुई। हालांकि, यह अभी भी अपने रिकॉर्ड स्तर ₹1,15,250 के करीब बनी हुई है।
जनवरी से अब तक सोना लगभग 30.45% और चांदी करीब 32.42% बढ़ चुकी है। यह तेजी निवेशकों की मजबूत मांग, केंद्रीय बैंकों की खरीद और ईटीएफ इनफ्लो के चलते देखी जा रही है।
वेंचुरा सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक, कॉमेक्स पर गोल्ड 2025 तक ₹3 लाख (लगभग $3,600) प्रति औंस तक पहुंच सकता है। रिपोर्ट का कहना है कि सोने-चांदी की मौजूदा गिरावट अल्पकालिक है और लंबी अवधि में इनकी कीमतों में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।