Deepika Padukone के हाथ से निकला करोड़ों का प्रोजेक्ट, ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल से बाहर होने की आई खबरें

Kalki 2898 AD sequel: दीपिका पादुकोण को ‘कल्कि 2898 एडी’ की सीक्वल से हटाए जाने की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। प्रोडक्शन हाउस वैजयंती मूवीज़ ने इस इसे लेकर एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी की है। Deepika Padukone Dropped from Kalki 2898 AD Sequel: संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ के बाद अब […]
Amritpal Singh
By : Updated On: 18 Sep 2025 14:39:PM
Deepika Padukone के हाथ से निकला करोड़ों का प्रोजेक्ट, ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल से बाहर होने की आई खबरें

Kalki 2898 AD sequel: दीपिका पादुकोण को ‘कल्कि 2898 एडी’ की सीक्वल से हटाए जाने की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। प्रोडक्शन हाउस वैजयंती मूवीज़ ने इस इसे लेकर एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी की है।

Deepika Padukone Dropped from Kalki 2898 AD Sequel: संदीप रेड्डी वांगा की ‘स्पिरिट’ के बाद अब दीपिका पादुकोण के हाथ से एक और बड़ी फिल्म चली गई है। प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण जैसे सितारों ने भी अहम रोल प्ले किया था। ऐसे में फैंस को इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है।

क्या है वायरल पोस्ट

इसी बीच चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है कि दीपिका अब इस फिल्म के सीक्वल का हिस्सा नहीं हैं। इस बात की जानकारी खुद मेकर्स ने प्रोडक्शन हाउस के ऑफिशियल एक्स अकाउंट्स से शेयर की है। प्रोडक्शन हाउस ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर लिखा, “आधिकारिक तौर पर यह घोषणा की जाती है कि दीपिका पादुकोण कल्कि 2898 एडी के अपकमिंग सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। काफी सोच-विचार के बाद हमने अलग होने का फैसला किया है। पहली फिल्म बनाने के लंबे सफर के बावजूद, हम पार्टनरशिप नहीं कर पाए।”

दिलचस्प बात ये है कि इस स्टेटमेंट में कमिटमेट पर जोर किया गया। स्टेटमेंट में आगे लिखा गया है, “कल्कि 2898 एडी जैसी फिल्म उस कमिटमेंट और उससे भी कहीं ज्यादा की हकदार है। हम उनके भविष्य के काम के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”

अब जाने वायरल पोस्ट की सच्चाई

बात कुछ ऐसी है कि संदीप रेड्डी वांगा नाम के जिस एक्स अकाउंट से दीपिका पादुकोण को लेकर री-पोस्ट शेयर की गई है वह अकाउंट ही फेक है। इस अकाउंट को 2025 में डायरेक्टर के नाम से बनाया गया है और वह अकाउंट भी वैरिफाइड नहीं है। लेकिन इस अकाउंट को संदीप के ऑफिशियल अकाउंट के जैसे ही क्रिएट किया गया है ताकि यह रियल लगे। प्रोफाइल फोटो से लेकर बैकग्राउंड फोटो तक सेम है। लेकिन, दीपिका को लेकर तंज कसने वाली पोस्ट जिस अकाउंट से शेयर की गई है वह फेक है। संदीप ने अपने ऑफिशियल पेज से ऐसा कुछ भी शेयर नहीं किया है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad