दिल्ली NCR के आसमान में पहली बार दिखा ऐसा अद्भुत नजारा, वीडियो हुआ वायरल
Rare Meteor Lights Video Viral on Social Media: नई दिल्ली में शुक्रवार रात अचानक से आसमान तेज रोशनी से जगमगा उठा। इस अद्भुत खगोलीय घटना को देख लोग भी आश्चर्यचकित रह गए।
Rare Meteor Lights in Delhi-NCR and Gurugram: दिल्ली-NCR में शुक्रवार की देर रात को आकाश में एक चमकीला उल्कापात (Meteor) को देखा गया। जिस इंसान ने भी इस उल्कापात को आसमान में देखा वो आश्चर्यचकित रह गया। इस नजारे को कुछ लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया जिसके बाद ये वीडियो तेजी से पूरे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
जानकारी के मुताबिक माना जा रहा है कि इस शानदार नजारे को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और यहां तक कि अलीगढ़ में भी देखा गया है। जिस किसी ने भी इस दृश्य को आसमान में देखा वो इस नजारे को देखता ही रह गया। कुछ लोगों के मुताबिक इस उल्कापात की रोशनी इतनी ज्यादा थी कि पूरे शहर को रोशन कर दे।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रही है उसमें रोशनी के एक उग्र निशान को देखा जा सकता है। कुछ वीडियो में इस बाद में छोटे-छोटे चमकते टुकड़ों में बिखरता हुआ देखा गया। कई लोगों ने इसे ‘टूटते तारे का विस्फोट’ करार दिया। लोगों ने बताया कि रोशनी कुछ सेकेंड के लिए ही दिखाई दी, लेकिन उसकी चमक इतनी ज्यादा थी कि शहर की रोशनी भी फीकी पड़ गई।
विशेषज्ञों ने क्या कहा?
खगोल विज्ञान विशेषज्ञों ने कहा कि यह घटना संभवतः बोलाइड के कारण हुई थी, जो एक प्रकार का एस्ट्रोयड है, जो पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करने के बाद तीव्र घर्षण और गर्मी के कारण टुकड़ों में फट जाता है। एस्ट्रोयड असामान्य नहीं हैं, फिर भी इतनी चमकीली घटना का बड़ी आबादी को दिखाई देना दुर्लभ माना जाता है। इससे किसी नुकसान की उम्मीद नहीं थी, क्योंकि ज्यादातर एस्ट्रोयड जमीन पर पहुंचने से पहले ही बिखर जाते हैं।