Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
ਪਟਿਆਲਾ ਤੋਂ ‘ਆਪ’ ਵਿਧਾਇਕ ਅਜੀਤਪਾਲ ਕੋਹਲੀ ਨੂੰ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦਾ ਨੋਟਿਸ......ਪਟਿਆਲਾ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਚੋਣਾਂ: 6 ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਰਿਲੀਵ ਕਰਨ ਦੇ ਹੁਕਮ......ਮੁਕੇਰੀਆਂ ’ਚ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਧਰਨੇ ਦੌਰਾਨ ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ, ਟਰਾਲੀ ਨਾਲ ਟਕਰਾਈ ਬਾਈਕ; ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ......ਪੰਜਾਬ ਸਮੇਤ 5 ਸੂਬਿਆਂ ਦੀ ਡਰਾਫਟ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀ ਜਾਰੀ, ਯੂਪੀ ’ਚ 20.7 ਲੱਖ ਵੋਟਰ ਵਧੇ......NEET-UG ਪੇਪਰ ਲੀਕ ਮਾਮਲੇ ’ਚ 14 ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਵਿਰੁੱਧ ਦੋਸ਼ ਆਇਦ ਕਰਨ ਦੇ ਹੁਕਮ.......ਕੁਲਗਾਮ ’ਚ ਲਸ਼ਕਰ ਦਾ ਅੱਤਵਾਦੀ ਲਤੀਫ ਭੱਟ ਮੁਕਾਬਲੇ ’ਚ ਢੇਰ......ਦਿਲਜੀਤ ਦੋਸਾਂਝ ਦੇ ਮੁੱਲਾਂਪੁਰ ਕੰਸਰਟ ’ਤੇ ਬਾਲ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦਾ ਨੋਟਿਸ, ਡੀ.ਸੀ. ਮੋਹਾਲੀ ਤੋਂ ਮੰਗੀ ਰਿਪੋਰਟ.......DNA ਰਿਪੋਰਟ ਨੇ ਬਦਲਿਆ ਨਾਬਾਲਗ ਨਾਲ ਜਬਰ-ਜਨਾਹ ਦਾ ਕੇਸ, ਨਵਜੰਮੀ ਬੱਚੀ ਦਾ ਪਿਤਾ ਨਹੀਂ ਨਿਕਲਿਆ ਮੁਲਜ਼ਮ......ਪ੍ਰੇਮ ਸਬੰਧਾਂ ’ਚ ਪਤੀ ਬਣਿਆ ਰੋੜਾ ਤਾਂ ਪਤਨੀ ਨੇ ਹੀ ਰਚੀ ਕਤਲ ਦੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ! 3 ਲੱਖ ਦੀ ਦਿੱਤੀ ਸੁਪਾਰੀ......11 ਸਾਲ ਪੁਰਾਣੇ ਡੀਐੱਸਪੀ ਕਤਲ ਕੇਸ ’ਚ ਸਾਬਕਾ ਸਰਪੰਚ ਸਮੇਤ 4 ਨੂੰ ਉਮਰ ਕੈਦ

भारत के किस प्रदेश में महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अपराध, जानें क्या कहती है NCRB की ताजा रिपोर्ट

NCRB Report 2025: पंजाब में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले सात फीसदी कम हुए हैं लेकिन स्थिति अभी भी चिंताजनक है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। Highest Number of Crimes against Women: नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) की ओर से भारत के विभिन्न राज्यों में अपराध से […]
ਲੇਖਕ : ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਿਤ:  | ਅੱਪਡੇਟ: 
भारत के किस प्रदेश में महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अपराध, जानें क्या कहती है NCRB की ताजा रिपोर्ट

NCRB Report 2025: पंजाब में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले सात फीसदी कम हुए हैं लेकिन स्थिति अभी भी चिंताजनक है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।

Highest Number of Crimes against Women: नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) की ओर से भारत के विभिन्न राज्यों में अपराध से जुड़े डाटा को जारी कर दिया गया है। NCRB की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि साल 2023 में भारत में महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अपराध केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में दर्ज किए गए हैं। हालांकि, रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि 2022 के मुकाबले 2023 में दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध में 5.59 प्रतिशत की कमी आई है।

2023 में कुल कितने मामले सामने आए?

NCRB की रिपोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में 2023 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 13,000 से अधिक मामले सामने आए। 2022 में 14,158 मामले थे और 2021 में 13,982 मामले दर्ज किए गए थे। दिल्ली ने 19 मेट्रो शहरों में दहेज हत्या और बलात्कार के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए हैं। हालांकि, रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि दिल्ली में प्रति लाख आबादी के प्ररिप्रेक्ष्य में अपराध दर 14.4 प्रतिशत रही, जो इंदौर और जयपुर से कम है।

बलात्कार के कितने मामले दर्ज किए गए?

NCRB की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2023 में दिल्ली में 1,088 बलात्कार के मामले दर्ज किए गए। जयपुर में 573 और मुंबई में 196 मामले सामने आए। वर्ष 2023 में अपहरण के 3,952 मामले दर्ज हुए। यह दर 52.2 प्रतिशत रही, जो पटना (71.3 प्रतिशत) के बाद दूसरी सबसे अधिक अपहरण दर है। रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में एसिड अटैक के छह मामले दर्ज किए गए।

दहेज हत्या के कितने मामले?

दिल्ली में दहेज हत्या के 114 मामले दर्ज किए गए, हालांकि यह दर (1.5 प्रतिशत) जयपुर, कानपुर और गाजियाबाद जैसे छह शहरों से कम थी। पति द्वारा महिलाओं के साथ क्रूरता के मामले दिल्ली में सबसे अधिक 4,219 रहे। रिपोर्ट के अनुसार, यौन मामलों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत दिल्ली में बच्चियों के साथ बलात्कार के सबसे ज्यादा मामले 1,048 दर्ज हुए।

साइबर अपराध कितने?

दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराध कम रहे हैं। वर्ष 2023 में सिर्फ 36 मामले दर्ज किए गए। बेंगलुरु (127), हैदराबाद (53) और लखनऊ (41) में अधिक मामले सामने आए। इनमें यौन सामग्री प्रकाशित करना या भेजना, ब्लैकमेल, मानहानि, फर्जी प्रोफाइल बनाना जैसे अपराध शामिल थे।

बात अगर पंजाब की की जाए

पंजाब में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले सात फीसदी कम हुए हैं लेकिन स्थिति अभी भी चिंताजनक है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।

वर्ष 2021 में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के 5662 मामले सामने आए थे, जो वर्ष 2023 में कम होकर 5258 हो गए हैं। प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध दर 35.9 फीसदी है, जो राष्ट्रीय दर 66.2 से कम है। अपराध दर की गणना प्रति 1,00,000 महिला जनसंख्या पर मामलों के आधार पर की जाती है।

प्रदेश की स्थिति पड़ोसी राज्य हरियाणा से भी बेहतर है, जहां वर्ष 2023 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 15758 मामले सामने आए हैं। हालांकि हरियाणा में भी सुधार हुआ है, जहां वर्ष 2021 में 16658 मामले सामने आए थे। पंजाब में सबसे अधिक अपहरण, पति या उसके रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता, आत्महत्या के लिए उकसाना आदि मामले शामिल हैं।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News