Banner
Banner

बिहार चुनाव से पहले बढ़ी लालू परिवार की मुश्किलें, IRCTC घोटाले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय

IRCTC Hotels Corruption Case: RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को बिहार चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। IRCTC से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में राउज ऐवन्यू कोर्ट ने तीनों के खिलाफ आरोप तय किए हैं। IRCTC Hotels Corruption Case: बिहार में विधानसभा चुनाव के बीच लैंड फॉर जॉब मामले […]
Amritpal Singh
By : Updated On: 13 Oct 2025 10:57:AM
बिहार चुनाव से पहले बढ़ी लालू परिवार की मुश्किलें, IRCTC घोटाले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय
Lalu Prasad Yadav’s health deteriorates

IRCTC Hotels Corruption Case: RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को बिहार चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। IRCTC से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में राउज ऐवन्यू कोर्ट ने तीनों के खिलाफ आरोप तय किए हैं।

IRCTC Hotels Corruption Case: बिहार में विधानसभा चुनाव के बीच लैंड फॉर जॉब मामले में आरजेडी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं यानी अब इन लोगों के खिलाफ इस मामले में मुकदमा चलेगा।

किन धाराओं में तय किए आरोप?

जिन धाराओं के तहत आरोप तय किए है, उनमें IPC 420, IPC 120B, प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 13(2) और 13 (1)(d) शामिल हैं। बता दें कि प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट की धारा 13(2) और 13 (1)(d) सिर्फ लालू यादव पर लगी है। कोर्ट ने लालू यादव से पूछा क्या आप अपना अपराध मानते हैं तो लालू यादव समेत राबड़ी और तेजस्वी ने अपना अपराध मनाने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह मुकदमे का सामना करेंगे. वहीं राबड़ी यादव ने कहा कि ये गलत केस है।

लैंड फॉर जॉब मामले में भी होगी सुनवाई

साथ ही, नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में भी अदालत आज लालू प्रसाद यादव के खिलाफ आरोप तय कर सकती है। यह मामला भी बिहार के राजनीतिक परिदृश्य में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विशेष बात यह है कि राउज एवेन्यू कोर्ट में ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष अदालत में लालू-तेजस्वी से जुड़े एक अन्य मामले की भी सुनवाई होगी। यह मामला अमित कत्याल से जुड़ा है। इस मामले में आरोपितों के कोर्ट में उपस्थित रहने की अनिवार्यता नहीं है, लेकिन इसका भी लालू परिवार पर असर हो सकता है।

यह सारे मामले ऐसे समय में अदालत की सुनवाई के दायरे में हैं जब बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। महागठबंधन के सीट बंटवारे को लेकर भी आज दिल्ली में अहम बैठक होने वाली है। राजनीतिक जानकार मान रहे हैं कि कोर्ट के फैसले का चुनावी समीकरणों पर बड़ा प्रभाव पड़ेगा।

राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि अगर आरोपितों के खिलाफ आरोप तय होते हैं, तो इससे आगामी बिहार चुनाव पर बड़ा असर पड़ सकता है। वहीं अगर अदालत से राहत मिलती है, तो यह राजद के लिए बड़ी जीत होगी। बिहार की राजनीति में इन मामलों की गरमाहट चुनाव तक बनी रह सकती है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad