Banner
Banner

बिहार विधानसभा चुनाव का माहौल गरमाया, BJP में शामिल हुईं मैथिली ठाकुर

Bihar Assembly Elections: बिहार की लोक गायिका मैथिली ठाकुर बीजेपी में शामिल हो गई हैं। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक मैथिली को पाटी अलीनगर से टिकट दे सकती है। Maithili Thakur Joins BJP: बिहार की लोक गायिका मैथिली ठाकुर बीजेपी में शामिल हो गई हैं। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक मैथिली […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 14 Oct 2025 18:14:PM
बिहार विधानसभा चुनाव का माहौल गरमाया, BJP में शामिल हुईं मैथिली ठाकुर

Bihar Assembly Elections: बिहार की लोक गायिका मैथिली ठाकुर बीजेपी में शामिल हो गई हैं। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक मैथिली को पाटी अलीनगर से टिकट दे सकती है।

Maithili Thakur Joins BJP: बिहार की लोक गायिका मैथिली ठाकुर बीजेपी में शामिल हो गई हैं। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक मैथिली को पाटी अलीनगर से टिकट दे सकती है। इससे पहले बीजेपी की पहली लिस्‍ट में मैथिली का नाम ना होने से ऐसी चर्चाएं होने लगी थीं कि मैथिली ठाकुर को झटका लगा है। लेकिन अग मैथिली के बीजेपी में शामिल होने के बाद उनका चुनाव लड़ना फिलहाल तय माना जा रहा है।

बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उनको बीजेपी की सदस्यता दिलाई। इसी के साथ यह भी साफ हो गया कि मैथिली ठाकुर अलीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी। बता दे कि मैथिली ठाकुर का जन्म 25 जुलाई 2000 को हुआ। वह अभी 25 साल की हैं। वह बिहार के मधुबनी से आती हैं। मगर वो काफी समय से दिल्ली के नजफगढ़ में रह रहीं है।

‘चुनाव लड़ना मेरा लक्ष्य नहीं,’ मैथिली ठाकुर बोलीं

बिहार विधानसभा चुनाव का सियासी तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले चरण के नामांकन की आखिरी तारीख नजदीक है, लेकिन महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर अभी भी पेच फंसा हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है कि आज यानी मंगलवार को इस पर अंतिम फैसला हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, राजद और कांग्रेस के बीच कुछ सीटों पर अब भी सहमति नहीं बन पाई है, वहीं वामदलों ने भी अपने पारंपरिक इलाकों पर दावा ठोक दिया है।

उधर एनडीए खेमे में भी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है। बीजेपी और जदयू के बीच कई सीटों को लेकर मतभेद की खबरें सामने आ रही हैं। सियासी हलकों में चर्चाएं जोरों पर हैं कि आज देर शाम तक महागठबंधन और एनडीए, दोनों ही अपने-अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकते हैं, जिसके साथ ही बिहार की राजनीति में नए समीकरण बनते और पुराने टूटते दिख सकते हैं।

मैथिली ठाकुर के पिता रमेश ठाकुर हैं जो उनके गुरु भी हैं और संगीत की शिक्षा देते हैं। वहीं पूजा ठाकुर उनकी मां हैं। मैथिली ठाकुर के दो भाई हैं ऋषभ ठाकुर और अयाची।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad