कनाडा के दिवाली मेले में जश्न में डूबे भारतीय, दिवाली सेलिब्रेशन का वीडियो हुआ वायरल
Diwali Celebration: आज दिवाली की चमक दुनिया के हर कोने में देखी जा सकती है। जहां-जहां भारतीय समुदाय हैं, वहां दिवाली का उत्सव पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस वक्त दिवाली सेलिब्रेशन के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं।
Diwali Celebration in Canada: भारतीयों त्योहारों की धूम सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि देश-विदेशों तक रहती है। जिसकी पहली सबसे बड़ी वजह यहीं है कि दुनिया के सभी बड़े देशों में अच्छी संख्या में भारतीय रहते हैं। जो खुलकर अपने त्योहारों को सेलिब्रेट करते हैं। इंटरनेट पर कनाडा में लगे दिवाली मेला की ऐसी ही एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें लोगों को त्योहार के जश्न में डूबा देखा जा सकता है।
वायरल फुटेज में लोग दिवाली के मौके पर एंजॉय करते और डांस करते नजर आते हैं। साथ ही, मेला देखने आए लोगों के मनोरंजन के लिए भी एक से एक इंतजाम होते हैं। मेले में खाने-पीने से लेकर पटाखे जलाने तक का नजारा साफ देखने को मिलता है। वायरल वीडियो को एक भारतीय लड़की ने फिल्माया है।
कनाडा के दिवाली मेले वाली इस वीडियो में सड़क पर चारों ओर रंग-बिरंग झालरें लगी हुई देखी जा सकती है। मेले में आए लोग ट्रेडिशनल कपड़े पहने हुए है। और चारों ओर पटाखों की चमक ने आसमान में उजाला किया हुआ है। वीडियो में अनार जलाकर भी लोग दिवाली को सेलिब्रेट करते हुए नजर आते हैं।
जबकि कनाडा रहने वाली लड़की ने जगह-जगह मिठाई की दुकानें, तिरंगा, सजावटी दीये और मेले में लगने वाले खाने-पीने के स्टॉल्स देखे जा सकते हैं। वीडियो खत्म होते-होते लड़की ने अपने व्यूअर्स को कनाडा में ठेला लगाने का आइडिया भी देती है। करीब डेढ़ मिनट की यह वीडियो इसी के साथ खत्म हो जाती है।
लोग वीडियो देखकर कह रहे हैं-यह टोरंटो नहीं, दिल्ली या मुंबई लग रहा है! कई यूजर्स ने लिखा कि यह नज़ारा साबित करता है कि भारत की संस्कृति जहां भी जाती है, वहां अपना रंग बिखेर देती है। वीडियो पर हजारों लाइक्स और व्यूज़ मिल चुके हैं और लोग इस बात पर गर्व महसूस कर रहे हैं कि दुनिया भर में दिवाली अब ग्लोबल फेस्टिवल बन चुकी है जो सिर्फ रोशनी का नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की खूबसूरती का भी प्रतीक है