दिल्ली से पटना जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, अटकीं रहीं यात्रियों की सांसें

SpiceJet Delhi to Patna Flight: 23 अक्टूबर को दिल्ली से पटना जा रही स्पाइसजेट (SpiceJet) की एक यात्री विमान को उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद तकनीकी खराबी की आशंका के चलते वापस दिल्ली लौटना पड़ा। Delhi Patna SpiceJet Flight: दिल्ली से पटना जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट को गुरुवार को टेक ऑफ़ करने […]
Amritpal Singh
By : Updated On: 23 Oct 2025 13:40:PM
दिल्ली से पटना जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, अटकीं रहीं यात्रियों की सांसें
SpiceJet flight emergency landing

SpiceJet Delhi to Patna Flight: 23 अक्टूबर को दिल्ली से पटना जा रही स्पाइसजेट (SpiceJet) की एक यात्री विमान को उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद तकनीकी खराबी की आशंका के चलते वापस दिल्ली लौटना पड़ा।

Delhi Patna SpiceJet Flight: दिल्ली से पटना जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट को गुरुवार को टेक ऑफ़ करने के तुरंत बाद दिल्ली वापस लौटना पड़ा। एयरलाइन कंपनी के अनुसार, क्रू को कुछ तकनीकी खराबी का शक हुआ, जिसके बाद ये फैसला लिया गया।

एयरलाइन कंपनी ने बताया कि बोइंग 737-8A एयरक्राफ्ट को डिटेल्ड इंस्पेक्शन के लिए ग्राउंडेड कर दिया गया है। दिल्ली के इंदिरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान की जांच चल रही है। एयरलाइन ने यात्रियों की हुई असुविधा को देखते हुए कंपनी दूसरी फ्लाइट से पटना भेजने का इंतजाम किया जा रहा है।

उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही लौटी फ्लाइट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उड़ान संख्या SG 497 ने आज सुबह दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। लेकिन उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही उसे दिल्ली के लिए लौटना पड़ा। इसके बाद बोइंग 737-8 A विमान का निरीक्षण किया गया। स्पाइसजेट की तरफ से बताया गया है कि संबंधित यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था की जा रही है। अधिक जानकारी मिलते ही खबर अपडेट की जाएगी।

बता दें कि दो महीने पहले भी स्पाइसजेट के एक विमान को तकनीकी खराबी के चलते श्रीनगर में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। यह विमान दिल्ली से रवाना हुआ था, जिसमें 205 यात्री सवार थे, जबकि क्रू सदस्यों की संख्या 7 थी। यही नहीं पिछली साल दिवाली पर भी चेन्नई हवाई अड्डे से हैदराबाद के लिए रवाना हुए विमान को भी तकनीकी खराबी के चलते वापस भेज दिया गया था। इसमें चालक दल के पांच सदस्य और कुल 74 यात्री सवार थे।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad