US में भारतीय CEO पर महा-धोखाधड़ी का केस, लगा 4200 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, जाने कौन है बंकिम ब्रह्मभट्ट?
Who is Bankim Brahmbhatt?: एक फर्जीवाड़े ने दिग्गज अमेरिकी इंवेस्टमेंट ब्लैकरॉक को हिला दिया है। यह मामला $50 करोड़ यानी करीब ₹4439 करोड़ का है। इस मामले का आरोप भारतीय मूल के एक शख्स बंकिम ब्रह्मभट्ट पर लगा है।
Bankim Brahmbhatt Loan Fraud: ब्लैकरॉक के एक विभाग में धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। यह प्राइवेट-क्रेडिट इंवेस्टिंग आर्म और अमेरिकी कर्जदाताओं से जुड़ा है। इसे ‘सांसें रोक देने वाला’ मामला बताया जा रहा है। ये कर्जदाता लाखों डॉलर की वसूली के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आरोप अमेरिका की ब्रॉडबैंड टेलीकॉम और ब्रिजवॉयस के मालिक बंकिम ब्रह्मभट्ट पर लगा है। उन पर आरोप है कि उन्होंने लोन के लिए गिरवी रखे जाने वाले खातों की देनदारियों को मनगढ़ंत तरीके से पेश किया।
क्या हैं बंकिंग ब्रह्मभट्ट पर आरोप?
ब्लैक रॉक और अन्य कर्जदाताओं ने ब्रह्मभट्ट के नेतृत्व वाले व्यवसायों पर 50 करोड़ डॉलर (लगभग 4,438 करोड़ रुपये) से ज्यादा का बकाया होने का दावा करते हुए मुकदमा दायर किया है। इन व्यवसायों की वेबसाइटों के अनुसार, बंकिम अन्य टेलीकॉम कंपनियों को सेवाएं और इन्फ्रास्ट्रक्चर बेचते हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल (डब्ल्यूएसजे) की रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त में मुकदमा दायर किया गया था। हालांकि, बंकिम ब्रह्मभट्ट के वकील ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है।
कर्जदाताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले वकीलों ने कहा, ‘ब्रह्मभट्ट ने संपत्तियों की एक विस्तृत बैलेंस शीट बनाई जो केवल कागजों पर मौजूद थी।’ उन्होंने ब्रह्मभट्ट पर उन संपत्तियों को भारत और मॉरीशस के अपतटीय खातों में ट्रांसफर करने का भी आरोप लगाया। इन्हें मूल रूप से गिरवी रखा जाना था। इस मामले से जुड़े सूत्रों ने अमेरिकी समाचार आउटलेट को बताया कि प्रमुख बैंक बीएनपी पारिबा ने ब्लैक रॉक के एचपीएस इन्वेस्टमेंट पार्टनर्स के फैसले का समर्थन किया था। इसने ब्रह्मभट्ट की टेलीकॉम कंपनियों को लोन दिया था।
यह भी बताया गया कि ब्लैक रॉक के स्वामित्व वाले क्रेडिट दिग्गज एचपीएस ने सितंबर 2020 में ब्रह्मभट्ट के व्यवसायों से जुड़े कम से कम एक फाइनेंसिंग आर्म को लोन देना शुरू किया था। 2021 की शुरुआत में उन्होंने कर्ज निवेश का आकार लगभग 38.5 करोड़ डॉलर तक बढ़ाया। फिर अगस्त 2024 में इसे लगभग 43 करोड़ डॉलर तक और बढ़ाया।
कौन हैं Bankim Brahmbhatt?
बंकिम ब्रह्मभट्ट वैश्विक टेलीकॉम-सर्विसेज सेक्टर की ब्रॉडबैंड टेलीकॉम (Broadband Telecom) और ब्रिजवॉइस (Bridgevoice) के मालिक हैं। ये दोनों कंपनियां बंकई ग्रुप (Bankai Group) से जुड़ी हैं जिसके प्रेसिडेंट और सीईओ बंकिम हैं। बंकई ग्रुप के X (पूर्व नाम Twitter) हैंडल के बॉयो के मुताबिक यह दुनियाभर के टेलीकॉम ऑपरेटर्स को इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी सॉल्यूशंस मुहैया कराती हैं। अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में इनका काम अमेरिका के न्यूयॉर्क के गार्डन सिटी से चल रहा था।