जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ के दौरान 2 आतंकी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
Kupwara Encounter: सेना और सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि की है। घुसपैठ के लिहाज से संवेदनशील इलाके में भारतीय एजेंसियों को ये कामयाबी मिली है।
Encounter in Kupwara: जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस दौरान 2 आतंकी मारे गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबित, इलाके में अभी सर्च ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया था। जिसमें सुरक्षाबलों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और आतंकियों को चुनौती दी। जिसके बाद आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में 2 आतंकी ढेर हो गए हैं।
एनकाउंटर जारी
शुरुआती खबरों के मुताबिक बॉर्डर पर मुस्तैद यानी सीमा की रखवाली कर रहे सेना के सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधियों को देखते ही उनकी घेराबंदी शुरू की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। आतंकवादियों ने पहले सेना की टुकड़ी पर फायरिंग की जिसके बाद मुंहतोड़ जवाब देते हुए सेना की कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए।
नियंत्रण रेखा पर बढ़ी सतर्कता
एलओसी के नजदीक लगातार घुसपैठ की कोशिशों को देखते हुए सेना ने पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। केरन सेक्टर में यह इस महीने का दूसरा बड़ा ऑपरेशन है, जिसमें घुसपैठ की कोशिश को समय रहते नाकाम कर दिया गया।
आगे की कार्रवाई
ऑपरेशन ‘पिम्पल’ फिलहाल जारी है और सुरक्षा एजेंसियां इलाके की गहन तलाशी ले रही हैं। सेना ने साफ किया है कि किसी भी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के लिए चौकसी बढ़ा दी गई है।