Banner
Banner

पंचकूला पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट और निवेश के नाम पर ठगी करने के 2 मामलो में महिला समेत 3 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार

Panchkula Police: आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जहां उससे आगे की पूछताछ की जा रही है। Three Cyber Fraudsters Arrested:- पंचकूला पुलिस की साइबर क्राइम थाना टीम ने एक तीन में 3 साइबर ठगो की गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। एसीपी क्राइम अरविंद […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 08 Nov 2025 21:05:PM
पंचकूला पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट और निवेश के नाम पर ठगी करने के 2 मामलो में महिला समेत 3 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार

Panchkula Police: आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जहां उससे आगे की पूछताछ की जा रही है।

Three Cyber Fraudsters Arrested:- पंचकूला पुलिस की साइबर क्राइम थाना टीम ने एक तीन में 3 साइबर ठगो की गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि 9 अक्टूबर, 2024 को साइबर क्राइम थाना पंचकूला में शिकायतकर्ता सज्जन कुमार, निवासी पंचकूला, ने शिकायत दर्ज करवाई कि 3 अक्टूबर, 2024 को उन्हें एक कॉल प्राप्त हुई थी।

उन्होंने कहा कि कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को खुद को हैदराबाद पुलिस का अधिकारी बताया और कहा कि उनके नाम पर क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल हुआ है और उसके ही किसी जानकार को आतंकवादी संगठन से जुड़े होने के आरोप में पकड़ा गया है और उसके पास आपका क्रेडिट कार्ड मिला है। इस कारण उसके खिलाफ भी मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया है।

गिरफ्तारी का भय दिखाकर की करीब 6 लाख की ठगी

एसीपी के मुताबिक शिकायतकर्ता को हैदराबाद बुलाने का दबाव बनाया गया। जब उन्होंने इंकार किया, तो उन्हें वीडियो कॉल के माध्यम से जोड़ा गया। कॉल के दौरान आरोपी ने गिरफ्तारी का भय दिखाकर शिकायतकर्ता से कुल 5,90,000 रुपये की ठगी कर ली गई।

इस संबंध में मामला दर्ज कर साइबर थाना पुलिस ने जांच शुरू की। 7 नवंबर को साइबर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर युद्धवीर सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने पहले आरोपी सोनू पुत्र राम कुमार निवासी सैनी मोहल्ला, खरखोदा जिला सोनीपत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जहां उससे आगे की पूछताछ की जा रही है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने मामले की जांच में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सब इंस्पेक्टर अभिषेक छिल्लर और सिपाही नवीन की सराहना करते हुए उन्हें इस कार्रवाई के असल हीरो बताया। पुलिस के अनुसार इस मामले में अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

दूसरा मामला

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 35 लाख की धोखाधडी में महिला समेत 2 गिरफ्तार
दूसरे मामले का खुलासा करते हुए एसीपी क्राइम ने बताया कि पंचकूला वासी मोहम्मद सुलेमान ने साइबर क्राइम थाना में 10 जून को मामला दर्ज करवाते हुए बताया था कि मार्च में उसे व्हाट्सअप के माध्यम से शेयर बाजार में मुनाफे के लालच देकर एक ग्रुप में जोडा उन्होन खुद का एक ऑफिस मुंबई में बताया था। वे एक वेबसाइड लिंक के माध्यम से ऑनलाइन लेक्चर भी देते थे।

शिकायतकर्ता को संदेह हुआ और बताए गए पते पर पहुंचे तो वहां ऐसा कुछ नही था। इस तरह फर्जी वैबसाईट बनाकर, वाट्सअप ग्रुप में ज्वाईन करवाकर और ऑनलाईन स्टॉक मार्किट में निवेश करवाने का झांसा देकर धोखाधड़ी से 33 लाख 56 हजार 550 रुपए हडप लिए। साइबर क्राइम थाना में बीएनएस की धारा 318(4),319(2), 336(3),338, 340(2),61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने 7 अक्टूबर को मुकुंद कुमार वासी सहजानन्द रोजिडैन्सी जिला अहमदाबाद, गुजरात उम्र 46 साल व पटेल मैथाली नवीन भाई पुत्री नवीन भाई पत्नी पारस सेटा जिला सुरत, गुजरात उम्र 25 साल को गिरफ्तार किया। दोनों को उसी दिन कोर्ट में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर अन्य आरोपियो के बारे जानकारी जुटाई जा रही है।

एसीपी क्राइम ने इस दौरान आरोपियो को गिरफ्तार करने व अहम सुराग जुटाने में जांच अधिकारी एएसआई सतीश, सब इंस्पेक्टर हरजीत सिंह व होमगॉर्ड कमलजीत की सराहना की।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad