लाल किला के पास विस्फोट के बाद ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से बचें

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार को एक कार ब्लास्ट ने सभी को दहला कर रख दिया। इस बीच अब दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी जारी कर के लोगों को कुछ रूट पर जाने से बचने की सलाह दी है। Delhi Traffic Police Advisory: बीते दिन दिल्ली में लाल किले के […]
ਮਨਵੀਰ ਰੰਧਾਵਾ
By : Updated On: 11 Nov 2025 11:08:AM
लाल किला के पास विस्फोट के बाद ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इन रास्तों पर जाने से बचें

Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार को एक कार ब्लास्ट ने सभी को दहला कर रख दिया। इस बीच अब दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी जारी कर के लोगों को कुछ रूट पर जाने से बचने की सलाह दी है।

Delhi Traffic Police Advisory: बीते दिन दिल्ली में लाल किले के पास एक कार में धमाका हुआ। इस धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई है। ये धमाका लाल किले से केवल 500 मीटर की दूरी पर हुआ है। इस इलाके को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। वहीं, आसपास के रास्तों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन को लेकर एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें बताया गया कि कौन से रोड पर डायवर्जन रहेगा और कौन से रास्तों से यात्री सफर कर सकते हैं।

ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि हालात को देखते हुए 11.11.25 के लिए चट्टा रेल कट से सुभाष मार्ग कट तक नेताजी सुभाष मार्ग के दोनों कैरिजवे और सर्विस रोड पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे। इसके लिए 6:00 बजे से अगले आदेश तक इन मार्गों से बचें और परेशानी न हो इसके लिए दूसरी सड़कों का इस्तेमाल करें। नेताजी सुभाष मार्ग पर किसी भी गाड़ी को जाने की अनुमति नहीं होगी।’

लाल किला को बंद रखा गया

कार में हुए ब्लास्ट के बाद दिल्ली पुलिस के अगले आदेश तक पब्लिक के लिए लाल किला को बंद रखा गया है। आर्मी की एक टीम धमाके वाली जगह पहुंची है। लाल किले के पास उस स्थान पर रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) तैनात है, जहां कल शाम करीब 7 बजे हुंडई i20 कार में विस्फोट हुआ था। दिल्ली पुलिस, एफएसएल और अन्य समेत कई एजेंसियां ​​घटनास्थल पर जांच कर रही हैं।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने ट्वीट किया है. जिसमें कहा गया कि ‘सुरक्षा कारणों से लाल किला मेट्रो स्टेशन बंद है। अन्य सभी स्टेशन सामान्य रूप से चल रहे हैं।’

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad