भूटान से लौटते हुए एयरपोर्ट से सीधे LNJP अस्पताल पहुंचे PM मोदी, घायलों और डॉक्टरों से बात की

PM Modi Meet to Delhi Blast Injured: लाल किले के पास हुए बम धमाके में घायलों से मिलने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अस्पताल पहुंचे हैं। बम धमाके में घायल सभी पीड़ित लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती हैं। PM Modi went to LNJP Hospital: राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास हुए बम धमाके में घायलों […]
ਮਨਵੀਰ ਰੰਧਾਵਾ
By : Updated On: 12 Nov 2025 18:22:PM
भूटान से लौटते हुए एयरपोर्ट से सीधे LNJP अस्पताल पहुंचे PM मोदी, घायलों और डॉक्टरों से बात की

PM Modi Meet to Delhi Blast Injured: लाल किले के पास हुए बम धमाके में घायलों से मिलने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अस्पताल पहुंचे हैं। बम धमाके में घायल सभी पीड़ित लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती हैं।

PM Modi went to LNJP Hospital: राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास हुए बम धमाके में घायलों से मिलने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अस्पताल पहुंचे हैं। बम धमाके में घायल सभी पीड़ित लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती हैं। घायलों से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा है कि इस घटना की साजिश रचने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस सप्ताह की शुरुआत में लाल किले के निकट हुए विस्फोट में घायल लोगों से बुधवार को एलएनजेपी अस्पताल में मुलाकात की और कहा अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दिल्ली में बम विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिलने एलएनजेपी अस्पताल गया। सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

बीते 10 नवंबर को दिल्ली पूरी तरह दहल गई। जब शाम को लाल किले मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में भयानक बम धमाका हुआ था। जिसके बाद दिल्ली समेत कई जगहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस बम धमाके में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं इस धमाके में बहुत से लोग घायल हुए थे। जिनका इलाज किया जा रहा है।

साजिश रचने वालों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घायलों से अस्पताल में मिलने के बाद अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर तस्वीरों के साथ लिखा – दिल्ली में हुए बम विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिलने एलएनजेपी अस्पताल गया। सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। उन्होंने आगे कहा, “साजिश रचने वालों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा!” मतलब कि पीएम मोदी ने कहा है कि साजिश करने वालों को नहीं छोड़ेंगे।

उन्होंने बताया कि अस्पताल के अधिकारियों और चिकित्सकों ने उन्हें घायलों के बारे में जानकारी दी। सोमवार को लाल किला यातायात सिग्नल के निकट धीमी गति से चलती एक गाड़ी में हुए उच्च-तीव्रता वाले विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को अस्पताल पहुंचे थे और पीड़ितों से मिले थे।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad