एयर इंडिया एक्सप्रेस और IndiGo को मिली बम से उड़ाने की धमकी, एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट जारी
Bomb Blast Call Airport: एक तरफ दिल्ली बम धमाके की जांच चल रही है। बचे हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है तो दूसरी ओर बुधवार को ई-मेल के जरिए बड़े एयरपोर्ट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
Airport Bomb Blast Threat: Air India Express और IndiGo को बुधवार 12 नवंबर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल 3 पर बम मिलने की सूचना भी फायर ब्रिगेड को मिली थी। लेकिन जांच के दौरान ऐसा कुछ नहीं मिला और ये अफवाह साबित हुई।
बुधवार की दोपहर 3.30 बजे इंडिगो एयरलाइंस को ईमेल के ज़रिए पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इंडिगो को भेजे गए मेल में दी गई धमकी पांच हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी से संबंधित थी। ये हवाई अड्डे हैं-दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, त्रिवेंद्रम और हैदराबाद। धमकी मिलने के बाद हड़कंप मचा दिया। हालांकि मेल कहां से और किसने भेजा है, ये अस्पष्ट है।
एयरपोर्ट पर बढ़ाई गई सुरक्षा
इन खबरों के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। इसमें दिल्ल, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद और तिरुवनंतपुरम जैसे पांच बड़े एयरपोर्ट हैं, जिसमें बम की आशंका जताई गई थी। हालांकि अब इन एयरपोर्ट्स पर जरूरत के हिसाब से सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए हैं।
यह धमकी भरा ई-मेल दिल्ली में बम धमाके के दो दिन बाद आया है, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं। ब्लास्ट के बाद पूरे देश के कई शहरों में हाई अलर्ट घोषित किया गया।
बम धमाके के खतरे को देखते हुए दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे की सुरक्षा भी बढ़ाई गई है। एयरपोर्ट ऑपरेटर DIAL ने कहा, ‘दिल्ली में हालातों को देखते हुए एयरोर्ट पर सुरक्षा के सख्त कदम उठाए गए हैं। लिहाजा स्क्रीनिंग की प्रक्रिया में ज्यादा वक्त लग सकता है। ट्रैवलर्स को सलाह दी जाती है कि वे एयरपोर्ट पर फ्लाइट पकड़ने के लिए थोड़ा पहले आएं।’