अमेरिका ने H-1B वीजा में बड़ा उलटफेर! खत्म किया लॉटरी सिस्टम, जानें कब से लागू होंगे नए न‍ियम

H-1B Visa Delays: अमेरिका के Department of Homeland Security ने H-1B वीज़ा चुनने की प्रक्रिया में बड़ा सुधार किया है। अब तक H-1B वीज़ा एक पूरी तरह रैंडम लॉटरी सिस्टम से दिया जाता था। H-1B Visa Rule Change: H-1B वीजा के न‍ियमों में बदलाव क‍िए गए हैं। अब तक किस्मत के भरोसे चलने वाली लॉटरी […]
Jaspreet Singh
By : Published: 24 Dec 2025 16:13:PM
अमेरिका ने H-1B वीजा में बड़ा उलटफेर! खत्म किया लॉटरी सिस्टम, जानें कब से लागू होंगे नए न‍ियम

H-1B Visa Delays: अमेरिका के Department of Homeland Security ने H-1B वीज़ा चुनने की प्रक्रिया में बड़ा सुधार किया है। अब तक H-1B वीज़ा एक पूरी तरह रैंडम लॉटरी सिस्टम से दिया जाता था।

H-1B Visa Rule Change: H-1B वीजा के न‍ियमों में बदलाव क‍िए गए हैं। अब तक किस्मत के भरोसे चलने वाली लॉटरी खत्म की जा रही है और उसकी जगह स्किल और सैलरी को तरजीह देने वाला नया सिस्टम आ रहा है। दरअसल, H-1B वीजा के ल‍िए पुराने लॉटरी स‍िस्‍टम को हटाकर ‘weighted selection system’ लागू करने का फैसला क‍िया है। नए स‍िस्‍टम में रैंडम लॉटरी की जगह सैलरी और स्‍क‍िल के आधार पर कैंड‍िडेचर तय होगा।

नए नियम का नोटिफिकेशन जारी

US डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी (DHS) और US सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (USCIS) ने मंगलवार को यह नया नियम जारी किया है। USCIS के स्पोक्सपर्सन मैथ्यू ट्रेजेसर ने कहा, ‘पुराने रैंडम लॉटरी सिस्टम का फायदा उठाकर कई अमेरिकी कंपनियां कम सैलरी पर विदेशी वर्कर्स ला रही थीं, जो अमेरिकी वर्कर्स से कम पैसे पर काम करने को तैयार थे।’

नए नियम लागू होने से क्या बदलाव आएंगे?

  • अब वीजा सिलेक्शन रैंडम नहीं होगा, बल्कि वेटेड होगा।
  • सिलेक्शन में सैलरी स्तर के आधार पर वेट दिया जाएगा। ज्यादा सैलरी वाले जॉब ऑफर वाले एप्लिकेंट्स के चांस ज्यादा होंगे।
  • डिपार्टमेंट ऑफ लेबर (DOL) के तय 4 वेज लेवल्स होंगे। सबसे कम लेवल पर 1 एंट्री, सबसे ऊंचे लेवल पर 4 एंट्रीज। इससे हाई-पेड और हाई-स्किल्ड वर्कर्स को फायदा मिलेगा।
  • एनुअल कैप वही रहेगा यानी कुल 85,000 H-1B वीजा (65,000 जनरल + 20,000 एडवांस्ड डिग्री वालों के लिए)।

कब से लागू होगा नया स‍िस्‍टम

नया बदलावा सिर्फ उसी साल लागू होगा, जब एप्लीकेशन वीजा लिमिट से ज्‍यादा होंगे। इसे फाइनेंश‍ियल ईयर 2027 H-1B से शुरू क‍िया जा सकता है। USCIS का कहना है कि इसका मकसद ज्‍यादा स्किल्ड और ज्‍यादा सैलरी वाले वर्कर्स को ज्‍यादा वीजा देना है, साथ ही एम्प्लॉयर्स को सभी सैलरी लेवल पर विदेशी वर्कर्स को हायर करने की इजाजत देना भी है। यह नियम आधिकारिक तौर पर 27 फरवरी 2026 से लागू होगा।

आपको बता दें क‍ि H-1B वीजा की संख्या में कोई बदलाव नहीं होगा। हर साल जारी संख्‍या के ह‍िसाब से ही वीजा जारी क‍िए जाएंगे। रेगुलर कोटे के तहत यह 65000 पर सीमित रहेगा और अतिरिक्त 20000 वीजा US एडवांस्ड डिग्री धारकों के लिए रिजर्व रहेंगे।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad