51 करोड़ के बजट से लाहौल के विकास को मिलेगी रफ्तार — विधायक अनुराधा राणा

परियोजना सलाहकार समिति की बैठक आज जिला मुख्यालय केलांग स्थित उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधायक लाहौल-स्पीति अनुराधा राणा ने की। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना लाहौल के अंतर्गत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं एवं परियोजनाओं हेतु लगभग 51 करोड़ रुपये का बजट […]
Khushi
By : Updated On: 25 Feb 2026 17:10:PM
51 करोड़ के बजट से लाहौल के विकास को मिलेगी रफ्तार — विधायक अनुराधा राणा

परियोजना सलाहकार समिति की बैठक आज जिला मुख्यालय केलांग स्थित उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधायक लाहौल-स्पीति अनुराधा राणा ने की। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना लाहौल के अंतर्गत विभिन्न विकासात्मक योजनाओं एवं परियोजनाओं हेतु लगभग 51 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया, जो जिले के समग्र विकास को नई गति देगा।

बैठक में सर्वप्रथम पिछली बैठक की कार्यवाही की समीक्षा की गई। इसके उपरांत विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों और प्रस्तावित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान आलू बीज वितरण, प्रस्तावित कोल्ड स्टोरेज निर्माण हेतु भूमि चयन एवं बजट की स्थिति पर जानकारी ली गई। विधायक ने सभी औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण कर निर्माण कार्य आरंभ करने के निर्देश दिए, ताकि आपदा की स्थिति में किसानों की फसलों को सुरक्षित रखा जा सके। मार्केट यार्ड की स्थापना, किसानों के साथ ठगी एवं बीज संबंधी शिकायतों पर भी गंभीर चर्चा हुई। उन्होंने किसानों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा।

अग्निशमन विभाग के कार्यालय एवं आवासीय भवन हेतु भूमि उपलब्ध करवाने और निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ करने के निर्देश दिए गए। केलांग बस अड्डे पर पार्किंग सुविधा एवं आवासीय भवन निर्माण के प्रस्ताव को भी प्राथमिकता के आधार पर तैयार करने को कहा गया।

पर्यटन एवं आधारभूत संरचना से जुड़े विषयों में सिस्सू झील के सौंदर्यीकरण, तांदी घाट के लिए मास्टर प्लान, त्रिलोकनाथ मंदिर परिसर विस्तार तथा त्रिलोकनाथ ग्राउंड के विकास कार्यों की समीक्षा की गई। सिविल अस्पताल उदयपुर के भवन निर्माण कार्यों को भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

प्रसिद्ध घेपन मंदिर तथा अटल टनल के समीप लगने वाले यातायात जाम से निपटने के लिए पुलिस विभाग को प्रभावी रणनीति अपनाने के निर्देश दिए गए। साथ ही लिंडूर एवं करपट गांव के पुनर्वास के लिए भूमि उपलब्धता एवं संबंधित औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण करने को कहा गया।

शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल हेतु भूमि चयन, केलांग विद्यालय के विस्तार एवं उन्नयन, कुकुमसेरी महाविद्यालय के खेल मैदान तथा पॉलिटेक्निक कॉलेज के लिए भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। पशुपालन विभाग के अस्पताल एवं आवासीय भवन निर्माण तथा जिला अस्पताल केलांग में भवन विस्तार एवं लिफ्ट स्थापना पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

विधायक ने हाल ही में आयोजित स्की प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन की सराहना करते हुए क्षेत्र में स्की रिसोर्ट एवं स्की लिफ्ट की संभावनाओं का आकलन कर पीएमजेवीके के अंतर्गत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। प्रस्तावित हेलीपोर्ट की वर्तमान स्थिति की समीक्षा कर लंबित औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण करने को कहा गया।

लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए गए कि जिन संपर्क सड़कों को खोल दिया गया है, उनकी फिटनेस रिपोर्ट एचआरटीसी को तत्काल उपलब्ध करवाई जाए, ताकि बस सेवाएं पुनः सुचारु रूप से संचालित हो सकें और आमजन को राहत मिल सके।

बैठक में गैर-सरकारी सदस्यों द्वारा उठाए गए विभिन्न जनहित मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने जिले में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

बैठक में पुलिस अधीक्षक शिवानी महला, जिला परिषद अध्यक्ष वीना देवी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष दोरजे लारजे, डीएफओ इंद्रजीत सीरा, एसडीएम उदयपुर अलीशा चौहान, बीडीओ डॉ. विवेक गुलेरिया, सीएमओ डॉ. रोशन लाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad