Agra Road Accident: मॉर्निंग वॉकर्स को रौंदते हुए पलटी मैक्स पिकअप गाड़ी, चार की मौत

तेज रफ्तार मैक्स पिकअप गाड़ी पलटी, मॉर्निंग वॉकर्स को रौंदा Agra Road Accident: ताज नगरी आगरा में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया. सूचना मिलते ही थाना पुलिस और एसीपी मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के […]
Khushi
By : Updated On: 18 Jun 2025 10:34:AM
Agra Road Accident: मॉर्निंग वॉकर्स को रौंदते हुए पलटी मैक्स पिकअप गाड़ी, चार की मौत

तेज रफ्तार मैक्स पिकअप गाड़ी पलटी, मॉर्निंग वॉकर्स को रौंदा

Agra Road Accident: ताज नगरी आगरा में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया. सूचना मिलते ही थाना पुलिस और एसीपी मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के शाहदरा हाइवे पर एक तेज रफ्तार मैक्स पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई. गाड़ी में आम भरे हुए थे. सुबह के समय लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे और सड़क किनारे बैठे थे. इसी दौरान तीन लोग मैक्स पिकअप गाड़ी के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में ड्राइवर की भी मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया.

सूचना मिलने पर एसीपी हेमंत कुमार के साथ थाना पुलिस पहुंची और क्रेन की मदद से मैक्स पिकअप गाड़ी को उठवाया. पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है.

उधर एक अन्य सड़क हादसे में तेज रफ़्तार बस सड़क किनारे खड़े में ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हैं. यह हादसा थाना फतेहाबाद क्षेत्र के एक्सप्रेसवे टोल प्लाजा के पास हुआ. सभी घयलों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है.

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad