Banner
Banner

यूथ एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीत कर अंबाला की बेटी ने नाम किया रोशन

हरियाणा को खेलो की धरती कहा जाता है। यहां से नए-नए खिलाड़ी निकल कर आ रहे हैं, जो देश ही नहीं बल्कि विदेशों में जाकर भी हरियाणा का नाम रोशन कर मेडल जीत कर आते है। ऐसा ही एक उत्साह भरा कार्य अंबाला की बेटी हरनूर ने भी किया है। यूं तो हरनूर 9वीं कक्षा […]
Khushi
By : Updated On: 12 Nov 2025 10:59:AM
यूथ एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीत कर अंबाला की बेटी ने नाम किया रोशन

हरियाणा को खेलो की धरती कहा जाता है। यहां से नए-नए खिलाड़ी निकल कर आ रहे हैं, जो देश ही नहीं बल्कि विदेशों में जाकर भी हरियाणा का नाम रोशन कर मेडल जीत कर आते है। ऐसा ही एक उत्साह भरा कार्य अंबाला की बेटी हरनूर ने भी किया है।

यूं तो हरनूर 9वीं कक्षा की छात्रा है, लेकिन आज के समय में वो आर्मी में पुणे रेंज ASI की ट्रेनिंग कर रही है। हाल ही में बेहरीन में हुई यूथ एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीत कर आई है। अंबाला की बेटी हरनूर ने यूथ एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीत कर विदेश में हरियाणा और अंबाला का नाम रोशन किया है। इस दौरान हरनूर ने बताया कि सिर्फ फिटनेस से उसने अपनी बॉक्सिंग का सफर शुरू किया था और आज 2 साल में वह विदेश में जाकर भी कहीं बड़ी प्रतियोगिताएं खेल कर भारत और हरियाणा के नाम मेडल लेकर आई है।

इस बारे में जब हमने हरनूर से बात की तो उन्होंने बताया कि यूं तो वो एक किसान परिवार से है। उनके पिता खेती करते है और बस फिटनेस पर ध्यान देने के लिए उसने स्पोर्ट्स शुरू किया था। उसने कहा धीरे-धीरे उसका इंट्रेस्ट बढ़ता गया और अब वो बॉक्सिंग में सिल्वर मेडल जीत कर आई है। लगभग 2 साल पहले उसने अपने स्पोर्ट्स का यह सफर शुरू किया था, जिसमें फिटनेस से शुरुआत की थी।

हरनूर ने कहा कि जब बॉक्सिंग में उसने पहले मैच कोई खेल तो मैं हार गई। उसने यह ठान लिया अब वह यह गेम खेलेगी भी और इसमें मेडल भी जीत कर लाएगी। इससे पहले भी भारत में हुए कई मैचेस में उसने गोल्ड और सिल्वर मेडल भी जीता है। जिसमें खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 शामिल है। इसके अलावा इंटरनेशनल यूथ बॉक्सिंग गला में गोल्ड मेडल भी जीत कर आई है। यह मैच चीन में हुआ था।

हरनूर का अब यह सपना है कि वह विदेश में जाकर भी देश के लिए मेडल जीत कर आए और अपने अंबाला हरियाणा और देश का नाम विदेश में भी रोशन करें। हरनूर की इस जीत पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री ने भी उसे बधाई दी है। जिसमें कैबिनेट मंत्री ने हरनूर को ₹11000 की प्रोत्साहन राशि दी है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad