दिल्ली के 20 स्कूलों में सुबह-सुबह बम की धमकी, इस हफ्ते तीसरी बार आए थ्रेट ईमेल
Delhi News: दिल्ली में आज फिर 20 से ज्यादा स्कूलों में बम की धमकी सामने आई है। शहर के कुल 20 से अधिक स्कूलों को धमकी भरा मेल आया है।
Delhi school Bomb Threat: दिल्ली में आज फिर 20 से ज्यादा स्कूलों में बम की धमकी सामने आई है। इनमें पश्चिम विहार इलाके का एक स्कूल, रोहिणी सेक्टर तीन के अभिनव पब्लिक स्कूल समेत शहर के कुल 20 से अधिक स्कूलों को धमकी भरा मेल आया है। धमकी मिलने के बाद से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही फायर विभाग और दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच गए हैं और परिसरों की जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि बीते कुछ समय से दिल्ली में लगातार स्कूलों और कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकियां मिल रही हैं। इन धमकियों से छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में दहशत है। हैरानी की बात यह है कि ये धमकियां ईमेल के जरिए भेजी जा रही हैं, जिन्हें लेकर दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते सतर्क हो गए हैं।
इसी हफ्ते के पहले तीन दिन में 11 स्कूल और एक कॉलेज में ऐसा ही मेल आया था। इसके बाद आज शुक्रवार को फिर से 20 से अधिक स्कूलों को मेल आया है।