Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
ਪਟਿਆਲਾ ਤੋਂ ‘ਆਪ’ ਵਿਧਾਇਕ ਅਜੀਤਪਾਲ ਕੋਹਲੀ ਨੂੰ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦਾ ਨੋਟਿਸ......ਪਟਿਆਲਾ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਚੋਣਾਂ: 6 ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਰਿਲੀਵ ਕਰਨ ਦੇ ਹੁਕਮ......ਮੁਕੇਰੀਆਂ ’ਚ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਧਰਨੇ ਦੌਰਾਨ ਵੱਡਾ ਹਾਦਸਾ, ਟਰਾਲੀ ਨਾਲ ਟਕਰਾਈ ਬਾਈਕ; ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ......ਪੰਜਾਬ ਸਮੇਤ 5 ਸੂਬਿਆਂ ਦੀ ਡਰਾਫਟ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀ ਜਾਰੀ, ਯੂਪੀ ’ਚ 20.7 ਲੱਖ ਵੋਟਰ ਵਧੇ......NEET-UG ਪੇਪਰ ਲੀਕ ਮਾਮਲੇ ’ਚ 14 ਮੁਲਜ਼ਮਾਂ ਵਿਰੁੱਧ ਦੋਸ਼ ਆਇਦ ਕਰਨ ਦੇ ਹੁਕਮ.......ਕੁਲਗਾਮ ’ਚ ਲਸ਼ਕਰ ਦਾ ਅੱਤਵਾਦੀ ਲਤੀਫ ਭੱਟ ਮੁਕਾਬਲੇ ’ਚ ਢੇਰ......ਦਿਲਜੀਤ ਦੋਸਾਂਝ ਦੇ ਮੁੱਲਾਂਪੁਰ ਕੰਸਰਟ ’ਤੇ ਬਾਲ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦਾ ਨੋਟਿਸ, ਡੀ.ਸੀ. ਮੋਹਾਲੀ ਤੋਂ ਮੰਗੀ ਰਿਪੋਰਟ.......DNA ਰਿਪੋਰਟ ਨੇ ਬਦਲਿਆ ਨਾਬਾਲਗ ਨਾਲ ਜਬਰ-ਜਨਾਹ ਦਾ ਕੇਸ, ਨਵਜੰਮੀ ਬੱਚੀ ਦਾ ਪਿਤਾ ਨਹੀਂ ਨਿਕਲਿਆ ਮੁਲਜ਼ਮ......ਪ੍ਰੇਮ ਸਬੰਧਾਂ ’ਚ ਪਤੀ ਬਣਿਆ ਰੋੜਾ ਤਾਂ ਪਤਨੀ ਨੇ ਹੀ ਰਚੀ ਕਤਲ ਦੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ! 3 ਲੱਖ ਦੀ ਦਿੱਤੀ ਸੁਪਾਰੀ......11 ਸਾਲ ਪੁਰਾਣੇ ਡੀਐੱਸਪੀ ਕਤਲ ਕੇਸ ’ਚ ਸਾਬਕਾ ਸਰਪੰਚ ਸਮੇਤ 4 ਨੂੰ ਉਮਰ ਕੈਦ

हरियाणा में स्वास्थ्य ढाँचे को मजबूत करने के लिए 135 स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण को मिली हरी झंडी, खर्च होंगे 74.43 करोड़ रुपए

Health Institutions in Haryana: राज्य सरकार ने स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 135 नए स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी है। Health infrastructure in Haryana: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और आम […]
ਲੇਖਕ : ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਿਤ:  | ਅੱਪਡੇਟ: 
हरियाणा में स्वास्थ्य ढाँचे को मजबूत करने के लिए 135 स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण को मिली हरी झंडी, खर्च होंगे 74.43 करोड़ रुपए

Health Institutions in Haryana: राज्य सरकार ने स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 135 नए स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी है।

Health infrastructure in Haryana: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 135 नए स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी है। इन संस्थानों के निर्माण पर लगभग 74.43 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।

जिलों में “सब हेल्थ सेंटर” स्थापित किए जाएंगे

स्वास्थ्य मंत्री ने जानकारी दी कि इनमें 126 “सब हेल्थ सेंटर” शामिल हैं, जिन पर लगभग 6993 लाख रुपये की लागत आएगी। इसी के साथ 9 “ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट्स” के निर्माण को भी स्वीकृति प्रदान की गई है, जिन पर कुल 450 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने विस्तार से बताया कि जिन जिलों में “सब हेल्थ सेंटर” स्थापित किए जाएंगे, उनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, जींद, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पलवल, पानीपत और सोनीपत शामिल हैं। वहीं “ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट्स” का निर्माण सिरसा, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर और पानीपत जिलों में किया जाएगा।

लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत बनाने के लिए किया जा रहा कार्य

आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को उन्नत बनाने के लिए कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि राज्य का कोई भी नागरिक बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे। इसी दिशा में डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने, आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य संस्थानों के निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जिस भी गांव या शहर में स्वास्थ्य संस्थान की आवश्यकता महसूस होगी, वहां यथाशीघ्र नए संस्थान का निर्माण सुनिश्चित किया जाएगा।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News