Banner
Banner

हरियाणा की जनता को मिला दीपावली का तोहफा: न्याय प्रणाली में विश्वास के स्वर्णिम युग का गवाह बना कुरुक्षेत्र

Amit Shah at Kurukshetra: सैनी की कार्यशैली की सराहना करते हुए शाह ने कहा कि सैनी न केवल मृदुभाषी और हंसमुख व्यक्तित्व के हैं बल्कि मेहनती और दूरदर्शी नेता भी हैं। Implementation of 3 New Criminal laws in Haryana: धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र, जिसने गीता का अमर संदेश पूरी दुनिया को दिया, आज न्याय प्रणाली में विश्वास […]
Amritpal Singh
By : Updated On: 03 Oct 2025 19:23:PM
हरियाणा की जनता को मिला दीपावली का तोहफा: न्याय प्रणाली में विश्वास के स्वर्णिम युग का गवाह बना कुरुक्षेत्र

Amit Shah at Kurukshetra: सैनी की कार्यशैली की सराहना करते हुए शाह ने कहा कि सैनी न केवल मृदुभाषी और हंसमुख व्यक्तित्व के हैं बल्कि मेहनती और दूरदर्शी नेता भी हैं।

Implementation of 3 New Criminal laws in Haryana: धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र, जिसने गीता का अमर संदेश पूरी दुनिया को दिया, आज न्याय प्रणाली में विश्वास के स्वर्णिम युग का गवाह बना। अवसर था-संसद द्वारा मई 2023 में पारित तीन नए आपराधिक कानूनों-भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023-पर आधारित प्रदर्शनी के उद्घाटन का।

देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कुरुक्षेत्र में लगाई गई इस प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ किया और इसके क्रियान्वयन की प्रक्रिया का लाइव डेमो भी देखा।

कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली की सराहना करते हुए शाह ने कहा कि सैनी न केवल मृदुभाषी और हंसमुख व्यक्तित्व के हैं बल्कि मेहनती और दूरदर्शी नेता भी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विज़न “विकसित भारत, 2047” को हरियाणा की धरती पर उतारने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रयासों की प्रशंसा की।

गीता जयंती महोत्सव के लिए प्रसिद्ध पवित्र ब्रह्मसरोवर के तट पर यह आयोजन विशेष महत्व रखता है। यहीं भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कर्म का संदेश दिया था—“कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन”।

इसी भाव को आगे बढ़ाते हुए नए आपराधिक कानून लागू करने के लिए कुरुक्षेत्र को प्रतीक स्थल के रूप में चुना गया।

अमित शाह ने कार्यक्रम के दौरान हरियाणा की जनता के लिए गृह, सहकारिता, शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़क से जुड़ी करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री सैनी गरीब-केंद्रित योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

नई न्याय प्रणाली का डेमो

कार्यक्रम में एक विशेष प्रदर्शन के जरिए दिखाया गया कि डायल 112 पर सूचना मिलते ही पुलिस किस तेजी से कार्रवाई करती है और किस प्रकार न्यायालय तक दोषी को सजा दिलाने की पूरी प्रक्रिया संपन्न होती है। इस डेमो को प्रदर्शनी स्थल पर एलईडी पैनलों के माध्यम से लाइव दिखाया गया, जिससे लोगों में न्याय प्रणाली के प्रति नए विश्वास की स्थापना हुई।

गौरव का क्षण

गृह मंत्री अमित शाह इस प्रदर्शनी और हरियाणा की न्याय व्यवस्था को देखकर गदगद हुए। उन्होंने कहा कि नए आपराधिक कानून न्यायपालिका में आमजन का विश्वास और मजबूत करेंगे। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री मोदी पहले भी ‘मन की बात’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा सरकार की विशेष पहलों की सराहना कर चुके हैं।

आज का यह आयोजन न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है, जब न्याय प्रणाली में विश्वास का एक नया अध्याय कुरुक्षेत्र से शुरू हुआ।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad