दिल्ली में ताबड़तोड़ गोलियों की बरसात, रोहिणी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 का हाफ एनकाउंटर, 3 गिरफ्तार
Encounter in Delhi’s Rohini: दिल्ली के रोहिणी में शुक्रवार को दिल्ली पुलिस और गोगी गैंग के शूटर्स के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसके बाद पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ लिया।
Delhi Police and Gogi Gang: दिल्ली पुलिस और गोगी गैंग के बदमाशों के बीच रोहिणी इलाके में मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ के दौरान गोगी गैंग के 2 बदमाशों का हाफ एनकाउंटर हुआ है और कुल 3 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। घायल बदमाशों की पहचान भी हो गई है। घायल बदमाशों के नाम इरफान और लालू है। जबकि तीसरे बदमाश का नाम नितेश है।
क्या है पूरा मामला?
दिल्ली पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ है। दिल्ली के रोहिणी इलाके में ये मुठभेड़ हुई है। दिल्ली पुलिस और गोगी गैंग के सदस्यों के बीच चली गोलियों के बाद 3 बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आए हैं।
पकड़े गए 2 बदमाशों के गोली लगी है और घायलों की पहचान इरफान, लालू और नितेश है। गोगी गैंग के ये तीनों सदस्य कार में थे। बता दें कि दिल्ली पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाती है।
अपराध को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति
आपको बता दें कि गैंगस्टर्स के खिलाफ दिल्ली पुलिस का एक्शन लगातार जारी है। उत्तर पूर्वी दिल्ली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन आघात चलाया है। ऑपरेशन आघात के तहत दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 50 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। दिल्ली पुलिस ने रेड के दौरान ड्रग और 13 पिस्टल बरामद की हैं।