फरीदाबाद में एनकाउंटर, मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
Haryana News: पुलिस और बदमाशों के बीच की मुठभेड़ में गोली लगने से जख्मी होने वाले बदमाशों का नाम कमल भड़ाना और शशिकांत बताया जा रहा है।
Encounter in Faridabad: हरियाणा में पुलिस बदमाशों का सफाया करने में लगी हुई है। आज फरीदाबाद में एनकाउंटर की खबर है। बताया जा रहा है कि बदमाशों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी।
पुलिस और बदमाशों के बीच की मुठभेड़ में गोली लगने से जख्मी होने वाले बदमाशों का नाम कमल भड़ाना और शशिकांत बताया जा रहा है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने चार लोगों को भारी मात्रा में हथियार के साथ काबू किया है। इस के साथ ही बता दें कि फरीदाबाद में दो अलग-अलग जगह पर पुलिस और बदमाशों के बीच में मुठभेड़ हुई थी।
मुठभेड़ के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर गोलियां चलाई और जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा भी फायर किए गए। पहली मुठभेड़ फरीदाबाद के थाना सूरजकुंड इलाके में हुई जहां पर बदमाश शशिकांत और रोहित को पुलिस ने काबू किया। जबकि दूसरी मुठभेड़ डबुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत संजय कॉलोनी पाली रोड़ पर हुई जहां पुलिस ने आरोपी कमल भढ़ाना और गोलू को काबू किया।