दुबई में पहली बार भारतीय गैंगस्टरों के बीच गैंगवॉर, लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे की हत्या, रोहित गोदारा ने ली जिम्मेदारी

Lawrence Bishnoi Gang: दुबई में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य सिद्धू उर्फ सिप्पा की गला काटकर हत्या के बाद गैंगवार फिर भड़क गई है। रोहित गोदारा ने इस वारदात की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर धमकी दी। Lawrence vs Rohit Godara: दुबई की धरती पर भारतीय गैंगस्टरों के बीच पहला खुला गैंगवार छिड़ गया। […]
ਮਨਵੀਰ ਰੰਧਾਵਾ
By : Updated On: 14 Nov 2025 13:00:PM
दुबई में पहली बार भारतीय गैंगस्टरों के बीच गैंगवॉर, लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गे की हत्या, रोहित गोदारा ने ली जिम्मेदारी

Lawrence Bishnoi Gang: दुबई में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य सिद्धू उर्फ सिप्पा की गला काटकर हत्या के बाद गैंगवार फिर भड़क गई है। रोहित गोदारा ने इस वारदात की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर धमकी दी।

Lawrence vs Rohit Godara: दुबई की धरती पर भारतीय गैंगस्टरों के बीच पहला खुला गैंगवार छिड़ गया। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के प्रमुख सदस्य जोरा सिद्धू उर्फ सिप्पा का गला रेतकर बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। प्रतिद्वंद्वी गैंग लीडर रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पोस्ट में इस हत्या की खुली जिम्मेदारी ली।

सिप्पा दुबई से गैंग के इंटरनेशनल ऑपरेशंस संभालता था। गोदारा ने दावा किया कि सिप्पा ने जर्मनी में उसके भाई पर हमला करवाने की साजिश रची। यह घटना कनाडा-अमेरिका में हुए हमलों के बाद गैंग दुश्मनी का नया मोड़ है।

रोहित गोदारा का खुला चेतावनी भरा पोस्ट

वायरल पोस्ट में गोदारा ने लिखा, “राम राम भाईयों को। मैं रोहित गोदारा… दुबई में लॉरेंस के कुत्ते जोरा सिद्धू (सिप्पा) की गला काटकर हत्या हमने करवाई। ये हैंडलर बनकर हमारे भाई को मरवाने जर्मनी भेजे थे। दुबई से कनाडा-अमेरिका में धमकियां देता था।” आगे चेतावनी दी, “गद्दार के चक्कर में आंख उठाना बुरा साबित होगा। दुबई सेफ? हमसे दुश्मनी करके कहीं सेफ नहीं। देर हो सकती है, लेकिन छोड़ेंगे नहीं। पुलिस जहां न पहुंचे, हम पहुंचेंगे. दुश्मन तैयार रहें।” पोस्ट में गोल्डी बराड़, वीरेंद्र चारण जैसे नाम लिए।

सिद्धू की हत्या से बढ़ा तनाव

सूत्रों के मुताबिक, कुछ समय पहले अमेरिका में लॉरेंस गैंग के सदस्य हैरी बॉक्सर पर हमला भी करवाया गया था, जिसका आरोप भी रोहित गोदारा पर लगा था। हालांकि उस समय हैरी किसी तरह बच निकला था। अब दुबई में हुए इस नए हमले से साफ है कि दोनों गैंगों के बीच पुरानी रंजिश अब और बढ़ गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सिद्धू उर्फ सिप्पा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य था और लंबे समय से दुबई में रह रहा था। वहीं, रोहित गोदारा फिलहाल पुर्तगाल में छिपा बताया जा रहा है और वहीं से अपने गैंग के ऑपरेशन चला रहा है।

बढ़ सकता है दोनों गैंगों के बीच तनाव

इस हत्या के बाद खुफिया एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं, क्योंकि डर है कि आने वाले दिनों में यह गैंगवार और भी बढ़ सकती है। दोनों गैंग के बीच सोशल मीडिया पर बयानबाजी और धमकियों का दौर जारी है, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया है। दुबई में हुई यह वारदात एक बार फिर इस बात का सबूत है कि भारत के बाहर भी इन गैंगों का नेटवर्क फैला हुआ है। सुरक्षा एजेंसियां अब यह जांच करने में जुटी हैं कि आखिर सिप्पा की हत्या किसने और कैसे की, और इसमें किन लोगों ने मदद की। कुल मिलाकर, दुबई में हुई इस गैंगवार ने लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा के बीच पुराने विवाद को एक बार फिर भड़का दिया है, और दोनों के गिरोहों के बीच आने वाले दिनों में और हिंसा की आशंका जताई जा रही है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad