गोल्ड हुआ सस्ता! उल्टे मुंह गिरे सोने के दाम, चांदी भी फिसली, जानें बीते 14 दिन में कितना बदला रेट

Gold-Silver Rate Crash: सोना और चांदी की कीमत में गिरावट (Gold-Silver Price) का सिलसिला जारी है। अगर देखा जाएं तो पिछले 14 दिनों में सोने-और चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है। Gold-Silver Price Update: इस हफ्ते (3-7 नवंबर) सोने और चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड […]
ਮਨਵੀਰ ਰੰਧਾਵਾ
By : Updated On: 08 Nov 2025 12:40:PM
गोल्ड हुआ सस्ता! उल्टे मुंह गिरे सोने के दाम, चांदी भी फिसली, जानें बीते 14 दिन में कितना बदला रेट

Gold-Silver Rate Crash: सोना और चांदी की कीमत में गिरावट (Gold-Silver Price) का सिलसिला जारी है। अगर देखा जाएं तो पिछले 14 दिनों में सोने-और चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई है।

Gold-Silver Price Update: इस हफ्ते (3-7 नवंबर) सोने और चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के रेट के अनुसार, पिछले एक हफ्ते में सोने में 677 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है, जबकि चांदी की कीमतों में 1,025 रुपये प्रति किलोग्राम की कमी देखने को मिली।

पिछले 14 दिनों में कितना हुआ बदलाव

वहीं पिछले 14 कारोबारी दिनों में आए चेंज को देखें, तो इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट IBJA.Com के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का रेट बीते 17 अक्टूबर की सुबह 1,30,874 रुपये था और इस हिसाब से कैलकुलेशन करें, तो पीली धातु इस हाई लेवल से 10,774 रुपये तक सस्ती मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के भाव में आए बदलाव पर नजर डालें, 17 अक्टूबर को 5 दिसंबर की एक्सपायरी वाले 24 कैरेट सोने की वायदा कीमत 1,27,008 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो कि 7 अक्टूबर शुक्रवार को गिरकर 1,21,038 रुपये रह गया।

चांदी के दामों में आई गिरावट

अब अगर चांदी की बात करें तो घरेलू मार्केट में 14 दिनों में Silver Rate करीब 21000 रुपये प्रति किलो तक कम हुआ है। दरअसल, आईबीजीए की वेबासाइट पर मौजूद रेट्स को देखें, तो 17 अक्तूबर की शाम को 1 किलोग्राम चांदी का भाव 1,69,230 रुपये था, जो कि बीते शुक्रवार को गिरकर 1,48,275 रुपये पर बंद हुआ। इस हिसाब से सिल्वर प्राइस में 20,955 रुपये की गिरावट आई है।

बीते एक हफ्ते में कितना बदला सोने का रेट (999 शुद्धता)

3 नवंबर, 2025 – 1,20,777 रुपये प्रति 10 ग्राम
4 नवंबर, 2025 – 1,20,419 रुपये प्रति 10 ग्राम
5 नवंबर, 2025 – मार्केट हॉलिडे
6 नवंबर, 2025 – 1,20,670 रुपये प्रति 10 ग्राम
7 नवंबर, 2025 – 1,20,100 रुपये प्रति 10 ग्राम

बीते एक हफ्ते में कितना बदला चांदी का रेट (999 शुद्धता)

3 नवंबर, 2025 – 1,49,300 रुपये प्रति किलोग्राम
4 नवंबर, 2025 – 1,46,150 रुपये प्रति किलोग्राम
5 नवंबर, 2025 – मार्केट हॉलिडे
6 नवंबर, 2025 – 1,48,242 रुपये प्रति किलोग्राम
7 नवंबर, 2025 – 1,48,275 रुपये प्रति किलोग्राम

मोबाइल पर जानें गोल्ड का रेट

बता दें कि आईबीजेए सरकारी छुट्टी के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं करता है। आप सोने का रिटेल प्राइस अपने मोबाइल पर भी जान सकते हैं। इसके लिए आपको 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा। SMS के द्वारा सोने के भाव की जानकारी आपको भेज दी जाती है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad