Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
ਰੰਧਾਵਾ ਖ਼ੁਦਕੁਸ਼ੀ ਮਾਮਲਾ: ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਵੱਲੋਂ ਲਾਲਜੀਤ ਭੁੱਲਰ ਦੇ ਪਿਤਾ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ......KBC ਦੇ ਸਵਾਲ ’ਤੇ ਪੰਜਾਬ ’ਚ ਇਤਰਾਜ਼, ਅਮਿਤਾਭ ਬੱਚਨ ਅਤੇ ਸੋਨੀ ਟੀਵੀ ਨੂੰ ਕਾਨੂੰਨੀ ਨੋਟਿਸ.....ਮਹਿਲਾ ਕਰਮਚਾਰੀ ਨੇ ਕੈਬਿਨ ਵਿੱਚ XEN ਦੀ ਕੀਤੀ ਛਿੱਤਰ-ਪਰੇਡ.....ਜਥੇਦਾਰ ਗੜਗੱਜ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਨਨਕਾਣਾ ਸਾਹਿਬ ਲਈ ਸਿੱਖ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦਾ ਜਥਾ ਰਵਾਨਾ.......ਵੈਲਿੰਗਟਨ ਟੈਸਟ ’ਚ ਭਾਰਤ ਦੀ ਪਕੜ ਮਜ਼ਬੂਤ, ਨਿਊਜ਼ੀਲੈਂਡ ਨੇ 119 ਦੌੜਾਂ ‘ਤੇ ਗੁਆਈਆਂ 2 ਵਿਕਟਾਂ........ਵੈਲਿੰਗਟਨ ਟੈਸਟ ’ਚ ਭਾਰਤ ਦੀ ਪਕੜ ਮਜ਼ਬੂਤ, ਨਿਊਜ਼ੀਲੈਂਡ ਨੇ 119 ਦੌੜਾਂ ‘ਤੇ ਗੁਆਈਆਂ 2 ਵਿਕਟਾਂ..........ਰਾਜਸਥਾਨ ’ਚ ਭਿਆਨਕ ਸੜਕ ਹਾਦਸਾ, ਇੱਕੋ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ 9 ਜੀਆਂ ਦੀ ਮੌਤ........ਕ੍ਰਿਕਟਰ ਯੁਜਵੇਂਦਰ ਚਾਹਲ ਭਾਜਪਾ ’ਚ ਸ਼ਾਮਲ

भारत मौसम विज्ञान विभाग में प्रोजेक्ट स्टाफ पदों पर निकली भर्ती, आवेदन 24 नवंबर से होंगे स्टार्ट

IMD Recruitment 2025: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग में कई पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन 24 नवंबर से स्टार्ट होंगे। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे, ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। Jobs in IMD: सरकारी […]
ਲੇਖਕ : ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਿਤ:  | ਅੱਪਡੇਟ: 

IMD Recruitment 2025: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग में कई पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन 24 नवंबर से स्टार्ट होंगे। जो भी अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्रता पूरी करते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे, ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।

Jobs in IMD: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से प्रोजेक्ट पोजीशन के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 नवंबर से स्टार्ट की जाएगी जो निर्धारित अंतिम तिथि 14 दिसंबर 2025 तक जारी रहेगी।

भर्ती में शामिल होने के लिए इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी तय तिथियों के अंतर्गत ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट mausam.imd.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकेंगे, ऑफलाइन आवेदन स्वीकार्य नहीं होंगे।

पात्रता एवं मापदंड

इस भर्ती में भाग लेने के लिए पदानुसार अभ्यर्थी ने M.Sc./ B.Tech + Doctorate/ M.Tech (preferred)/ साइंस, कंप्यूटर, आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलिकॉम में बैचलर डिग्री/ बैचलर के साथ कंप्यूटर स्किल वाले अभ्यर्थी फॉर्म भर सकते हैं। कुछ पदों के लिए निर्धारित अनुभव की मांग भी की गई है। इसके अलावा पद के अनुसार उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 14 दिसंबर 2025 को ध्यान में रखते हुए 30/ 35/ 40/ 45/ 50 साल से ज्यादा न हो। सभी पदों की विस्तृत योग्यता के लिए अभ्यर्थी नोटिफिकेशन का अवलोकन कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करे:-

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पहले योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जायेगा। शॉर्टलिस्ट हुए अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा। साक्षात्कार के आधार पर अभ्यर्थियों की लिस्ट तैयार की जाएगी।

कितना मिलेगा वेतन

इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पद के अनुसार अलग अलग वेतन दिया जायेगा।

प्रोजेक्ट साइंटिस्ट ई: रु.1,23,100/- + एचआरए
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट III: रु.78,000/- + एचआरए
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट II: रु.67,000/- + एचआरए
प्रोजेक्ट साइंटिस्ट I: रु.56,000/- + एचआरए
वैज्ञानिक/प्रशासनिक सहायक: रु.29,200/- + एचआरए

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News