IPL 2026 से पहले Rahul Dravid ने छोड़ा Rajasthan Royals का साथ, हेड कोच पद से इस्तीफे का ऐलान
Rahul Dravid ने राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है, जिससे आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ उनका कार्यकाल समाप्त हो गया है।
Rahul Dravid Resigns as Rajasthan Royals Head Coach: राहुल द्रविड़ ने राजस्थान रॉयल्स (RR) के हेड कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। फ्रैंचाइजी ने ऐलान किया है कि पूर्व भारतीय कप्तान ने पद छोड़ने और फ्रैंचाइजी में “बड़ी भूमिका” स्वीकार न करने का फैसला किया है।
फ्रैंचाइजी का भी बयान आया सामने
अपने आधिकारिक बयान में राजस्थान रॉयल्स ने खुलासा किया कि एक स्ट्रक्चरल समीक्षा की गई थी और द्रविड़ को फ्रैंचाइजी में एक बड़े पद की पेशकश की गई थी। हालांकि, उन्होंने इसे छोड़ने और अपना कार्यकाल समाप्त करने का विकल्प चुना।
रॉयल्स ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “राहुल कई सालों से रॉयल्स की जर्नी के केंद्र में रहे हैं। उनके नेतृत्व ने खिलाड़ियों की एक पीढ़ी को प्रभावित किया है, टीम के भीतर स्ट्रॉन्ग वैल्यू बनाया है और फ्रैंचाइजी के कल्चर पर एक अमिट छाप छोड़ी है।”
IPL 2025 से पहले Rajasthan Royals के हेड कोच बने द्रविड़
द्रविड़ को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2025 सीजन की शुरुआत से पहले हेड कोच के रूप में नियुक्त किया गया था। वह प्रीमियर टी20 टूर्नामेंट के अगले एडिशन की शुरुआत से पहले अपना कार्यकाल समाप्त कर देंगे।
आपको बता दें कि 2025 में राजस्थान रॉयल्स कोई खास छाप नहीं छोड़ पाई और 14 मैचों में 8 अंकों के साथ पॉइंट टेबल में नौवें स्थान पर रही। हालांकि, राहुल द्रविड़ ने 14 वर्षीय युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी को आगे बढ़ाने में अपनी अहम भूमिका निभाई।
