बिहार में RJD की हार के बाद लालू की बेटी रोहिणी का ऐलान, “राजनीति छोड़ रही और परिवार से भी नाता तोड़ रही…”
Bihar Election Results 2025 : बिहार चुनाव नतीजों के बाद लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर परिवार से नाता तोड़ने का ऐलान किया है।
Bihar Election Result, Rohini Acharya: बिहार में महागठबंधन और खासकर राजद की करारी हार के बाद पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार में फूट पड़ गया है। लालू यादव की बेटी और राजद नेता तेजस्वी यादव की बहन रोहिणी आचार्य ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) छोड़ने का फैसला किया है।
रोहिणी ने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा – मैं राजनीति छोड़ रही हूं और अपने परिवार से नाता तोड़ रही हूं।
हार के बाद बढ़ी लालू परिवार में कलह
बिहार चुनाव में राजद की करारी हार के बाद से ही पार्टी के भीतर कलह की खबरें सतह पर आने लगी थीं। रोहिणी आचार्य का ये कदम दिखाता है कि पार्टी की हार के कारण लालू यादव परिवार में पहले से पड़ी दरार और गहरी हो गई है। रोहिणी का राजनीति और परिवार से नाता तोड़ने का फैसला दिखाता है कि पार्टी और परिवार के भीतर नेतृत्व और हार की जिम्मेदारी को लेकर बड़ा टकराव चल रहा है।
नतीजों में NDA गठबंधन ने 243 में से 202 से सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल कर चुका है। इसमें भाजपा और जेडी(यू) दोनों का प्रदर्शन उम्मीद से कहीं बेहतर रहा है। दूसरी ओर, महागठबंधन 34 सीटों पर सिमट गया, जिसमें RJD को सबसे बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं राष्ट्रीय जनता दल की करारी हार के बीच यादव परिवार में ही फूट पड़ गई है।