चेन्नई में ट्रेनिंग के दौरान भारतीय वायुसेना का विमान क्रैश, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश
Trainer Aircraft Crashed: भारतीय वायु सेना का एक पीसी-7 पिलाटस बेसिक ट्रेनर विमान क्रैश हो गया है। विमान चेन्नई के तांब्रम के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
IAF Trainer Aircraft Crashed in Chennai: भारतीय वायु सेना का एक पीसी-7 पिलाटस बेसिक ट्रेनर विमान क्रैश हो गया है। यह विमान ट्रेनिंग के लिए उड़ान भरा था। यह विमान चेन्नई के तांब्रम के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हालांकि पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया है। इस घटना के पीछे की वजहों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश दिए गए हैं।
हादसे की जगह पहुंची रेस्क्यू टीमें
दुर्घटना के तुरंत बाद आपातकालीन टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। वायुसेना के पीसी-7 बेड़े पर शुरुआती स्तर के उड़ान प्रशिक्षण के लिए व्यापक रूप से भरोसा किया जाता रहा है, इसलिए आज की घटना विमानन अधिकारियों और रक्षा अधिकारियों के लिए गहन जांच का विषय बन गई है।