किसानों का इंतजार हुआ खत्म, अब इस दिन आएगी पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त

PM Kisan 21st Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना में हर किसान परिवार को सालाना 6,000 रुपये की सहायता दी जाती है। यह योजना 24 फरवरी 2019 को शुरू हुई थी और किसानों की शिकायतों के समाधान के लिए विभिन्न डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध हैं। PM Kisan 21st Installment: देश के करोड़ों किसान पीएम-किसान सम्मान निधि […]
ਮਨਵੀਰ ਰੰਧਾਵਾ
By : Updated On: 19 Nov 2025 14:44:PM
किसानों का इंतजार हुआ खत्म, अब इस दिन आएगी पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त

PM Kisan 21st Installment: पीएम किसान सम्मान निधि योजना में हर किसान परिवार को सालाना 6,000 रुपये की सहायता दी जाती है। यह योजना 24 फरवरी 2019 को शुरू हुई थी और किसानों की शिकायतों के समाधान के लिए विभिन्न डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध हैं।

PM Kisan 21st Installment: देश के करोड़ों किसान पीएम-किसान सम्मान निधि योजना के लिए के तहत केंद्र सरकार द्वारा 2,000 रुपये की 21वीं किस्त जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। सरकार ने 20वीं किस्त इस वर्ष अगस्त के महीने में जारी की थी। वही, किसान त्योहारी सीजन से पहले 21वीं किस्त आने की उम्मीद कर रहे थे। उसके बाद, कुछ रिपोर्टों में कहा गया था कि अगली किस्त की घोषणा बिहार चुनाव से पहले की जा सकती है।

लेकिन अब त्योहारी सीज़न बीत चुका है, बिहार चुनाव खत्म हो चुके हैं, फिर भी पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त किसानों के बैंक खातों में जमा नहीं हुई है। इस योजना के तहत हर वर्ष 2,000 रुपये की तीन किस्तें जारी करता है। कुल मिलाकर, एक किसान को सालाना 6,000 रुपये मिलते हैं।

इन किसानों को मिलेंगे ₹4000

हमारी सहयोगी फाइनेंशियल एक्सप्रेस के अनुसार, इस वर्ष अगस्त में लगभग 10 करोड़ किसान पीएम-किसान योजना के लाभार्थी थे। हालांकि, सरकार ने केवाईसी पात्रता मानदंडों के उल्लंघन के कारण लाखों किसानों की किस्त रोक दी। जिन किसानों को अधूरी केवाईसी जैसी कुछ तकनीकी वजहों से 20वीं किस्त नहीं मिली, उन्हें अगली किस्त के साथ बकाया 2,000 रुपये दिए जाएंगे यानी कई ऐसे किसान होंगे जिन्हें पीएम-किसान लाभ के रूप में उनके बैंक खातों में 4,000 रुपये (20वीं और 21वीं किस्त) प्राप्त होंगे।

कब आ सकती है 21वीं किस्त?

हालांकि, अभी तक डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि वेरीफिकेशन की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद, 21वीं किस्त नवंबर के अंत या दिसंबर 2025 की शुरुआत तक आ सकती है।

योगयता

-भारत के नागरिक हों और उनके नाम पर कृषि योग्य भूमि हो।
-आधिकारिक पीएम-किसान पोर्टल पर ई-केवाईसी पूरा करें।
-अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक कराएं।
-अपने भूमि अभिलेखों का सत्यापन संबंधित राज्य सरकार से करवाएं।

e-KYC कैसे करें?

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करें।
– यहां पर आप “e-KYC” पर क्लिक करें।
– अपना आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें।
– अब OTP से वेरिफिकेशन के बाद सबमिट कर देना है।

कैसे करें पीएम किसान योजना के लिए आवेदन?

– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
– आप ‘New Farmer Registration’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
– अब अपना आधार, मोबाइल फोन नंबर और बैंक अकाउंट की जानकारी दें।
– संबंधित पेपर्स अपलोड करें और सब्मिट करें।
– वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आपको योजना का लाभ आपको मिलने लगेगा।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad