Banner
Banner

भिवानी जिला में गोलीबारी की घटनाओं में संलिप्त तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा : डीएसपी अनुप कुमार

Operation Track Down : हरियाणा पुलिस ने गंभीर अपराधियों को चिह्नित कर उन्हे पकडऩे के लिए एक विशेष अभियान ऑपरेशन ट्रैक डाऊन 5 नवंबर से शुरू किया था, जिसके नतीजे आने शुरू हो गए है। यह अभियान आगामी 20 नवंबर तक चलेगा। इसके बाद भी गंभीर किस्म के अपराध में संलिप्त दोषियों को पकडऩे के […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 10 Nov 2025 16:45:PM
भिवानी जिला में गोलीबारी की घटनाओं में संलिप्त तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा : डीएसपी अनुप कुमार

Operation Track Down : हरियाणा पुलिस ने गंभीर अपराधियों को चिह्नित कर उन्हे पकडऩे के लिए एक विशेष अभियान ऑपरेशन ट्रैक डाऊन 5 नवंबर से शुरू किया था, जिसके नतीजे आने शुरू हो गए है। यह अभियान आगामी 20 नवंबर तक चलेगा। इसके बाद भी गंभीर किस्म के अपराध में संलिप्त दोषियों को पकडऩे के लिए पुलिस प्राथमिकता से कार्य करती रहेगी। यह बात भिवानी के डीएसपी अनुप कुमार ने आज ऑपरेशन ट्रैकडाऊन अभियान के तहत की गई कार्रवाई की जानकारी देते हुए कही।

डीएसपी अनुप कुमार ने बताया कि हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह व पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के निर्देश पर ऑपरेशन ट्रैक डाऊन के तहत टीमें गठित कर गोली बारी जैसी घटनाओं में संलिप्त आरोपियों को पकडऩे के लिए सीआईए की टीमें सभी जिला थानों व चौकियों से इनपुट लेकर ऐसे अपराधियों को पकडऩे का कार्य कर रही है। इसके तहत भिवानी जिला में तीन आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों कृष, शुभम व आयुष ने बीते 11 अप्रैल को गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था।

जिन्हे पकडक़र सलाखों के पीछे डाल दिया गया है। वही इस अभियान को व्यापक रूप देने के लिए हर थाना व चौकी से अपराधी का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। हर थाना स्तर पर कम से कम 5 अपराधियों को चिह्नित कर लिस्टें तैयार की गई है तथा उन्हे अब पकडऩे के लिए खूफिया तंत्र व पुलिस के अन्य संसाधनों का प्रयोग कर धरपकड़ शुरू कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि पुलिस की इस कार्रवाई में आम नागरिक भी पुलिस की डायल-112 के तहत फोन करके सूचना दे सकते है या अपने नजदीकी थाने में ऐसे लोगों की सूचना देकर अपराध को कम करने में अपना सहयोग दे सकते है। उन्होंने साफ किया कि अब समय आ गया है कि गंभीर अपराध लिप्त लोगों के लिए हरियाणा में कोई स्थान नहीं है। उनका स्थान या तो जेल में है या हरियाणा से बाहर है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad