Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਲਗਾਤਾਰ ਛੇਵੀਂ ਵਾਰ ਬਣੇ SGPC ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ......ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਚੋਣਾਂ ਦੀ ਤਰੀਕ ਦਾ ਐਲਾਨ.....ਈਡੀ ਵੱਲੋਂ ਰਾਜ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਸੰਧੂ ਨੂੰ ਸੰਮਨ ਜਾਰੀ, ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਲਈ ਸੱਦਿਆ......ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਸਸਕਾਰ ‘ਤੇ ਲਿਆਉਣ ਲਈ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਕੋਲ ਜਮ੍ਹਾਂ ਕਰਵਾਏ 10 ਲੱਖ ਰੁਪਏ......ਅਮਰੀਕਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੁਣ ਕੈਨੇਡਾ ਨੇ ਗੋਲਡੀ ਬਰਾੜ ਦਾ ਨਾਂਅ ਪਾਇਆ ਮੋਸਟ ਵਾਂਟੇਡ ਸੂਚੀ ’ਚ, ਰੱਖਿਆ 2.5 ਲੱਖ ਡਾਲਰ ਦਾ ਇਨਾਮ.......[‘ਸ਼ੇਰ-ਏ-ਪੰਜਾਬ’ ਮਹਾਰਾਜਾ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ’ਤੇ ਬਣੇਗੀ ਫ਼ਿਲਮ......ਸੈਫ ਅਲੀ ਖ਼ਾਨ ਨੂੰ ਧਮਕੀ ਮਿਲਣ ’ਤੇ ਨੀਲਮ ਗੋੜ੍ਹੇ ਨੇ ਜਤਾਈ ਚਿੰਤਾ, ਕਿਹਾ- ਮੁੰਬਈ ’ਚ ਮੁੜ ਪੈਰ ਪਸਾਰ ਰਿਹਾ ਅੰਡਰਵਰਲਡ......ਵੈਲਿੰਗਟਨ ਟੈਸਟ ‘ਚ ਭਾਰਤ ਦੀ ਮਜ਼ਬੂਤ ਸ਼ੁਰੂਆਤ, ਦੂਜੇ ਦਿਨ ਦੀ ਖੇਡ ਖਤਮ ਹੋਣ ਤੱਕ 159 ਦੌੜਾਂ ਬਣਾਈਆਂ

राहुल गांधी का किरदार बन गया है विदेशों में भारत को नीचा दिखाना – ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

चण्डीगढ, 20 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘विदेशों को ताली और भारत को गाली’’ देना राहुल गांधी जी का किरदार बन गया है। विज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जब भी राहुल गांधी देश से बाहर जाते हैं तो देश को नीचा दिखाने में कोई कौर-कसर […]
ਲੇਖਕ : ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਿਤ:  | ਅੱਪਡੇਟ: 
राहुल गांधी का किरदार बन गया है विदेशों में भारत को नीचा दिखाना – ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

चण्डीगढ, 20 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘विदेशों को ताली और भारत को गाली’’ देना राहुल गांधी जी का किरदार बन गया है। विज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जब भी राहुल गांधी देश से बाहर जाते हैं तो देश को नीचा दिखाने में कोई कौर-कसर नहीं छोडते हैं।

विज ने आज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए यह भी कहा कि जब विदेशों से मंत्री भारत आते हैं और मंच से भारत की निंदा करते हैं तो ये (विपक्ष/राहुल गांधी) खिलखिलाकर हंसते हैं और तालियां बजाते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी का किरदार हो गया है कि दुनिया में भारत को नींचा दिखाओ।

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में विज ने कहा कि जब विपक्ष/राहुल गांधी की सरकार थी तो श्रद्धाजंलियां देकर चली जाती थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राज में जितनी भी हत्याएं हुई हैं, तो तत्कालीन सरकारों के दौरान कोई कदम नही उठाया गया है और कदम उठाया तो केवल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने। उन्होंने कहा कि जब-जब भी पाकिस्तान ने दुस्साहस किया है तो पाकिस्तान को अंदर घुसकर मारा है और फिर मारेंगें, अगर वे अपनी गतिविधियों से बाज नहीं आएंगे।

वहीं, अनिल विज ने आज कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री फूलचंद मुलाना के निधन पर दुख जताया और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि फूलचंद मुलाना ने काफी लंबे समय तक राजनीति की और मंत्री भी रहे।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News