बीजेपी का इतिहास ऐसा रहा है कि वह हर हथकंडे अपनाती है : कुमारी शैलजा
हरियाणा के यमुनानगर में कांग्रेस नेता श्याम सिंह बत्रा के कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने कहा कि राज्यसभा के चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह तैयार है। कांग्रेस के पास पूरी वोट हैं, जितनी वोट चाहिए उससे ज्यादा है।
कांग्रेस विधायकों के हिमाचल प्रवास को लेकर उन्होंने कहा कि हमें अपने विधायकों पर विश्वास है, वह दो दिन वहां रुकेंगे और सीधा वोटिंग के लिए पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि हमें वोट चोरी का डर नहीं है, बल्कि बीजेपी का जो पुराना इतिहास है वह हर तरह के हथकंडे अपनाती है, लेकिन कांग्रेस का सांसद राज्यसभा जाएगा यह तय है।
कांग्रेस महासचिव कुमारी शैलजा ने कुछ विधायकों के बीजेपी के समर्थन में होने के सवालों के जवाब में कहा कि इस तरह की बातें भाजपा द्वारा जानबूझकर फैलाई जाती हैं, हमारे पास संख्या पर्याप्त है।
कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया कि गैस के लिए मारामारी चल रही है, एजेंसियों पर लाइन लगी हुई हैं, रेडी वालों, दुकानदारों को भारी परेशानी हो रही है, सरकार को इसके इंतजाम करने चाहिए।
वही बैंक घोटाले को लेकर उन्होंने कहा कि इसमें सबसे बड़ी मछली कौन है उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए ।उन्होंने कहा कि जब घोटाला हो रहा होता है उसे रोकने की कोशिश नहीं की जाती।
चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि टीएमसी ने बंगाल में चुनाव आयोग के मामले को लेकर कार्रवाई की मांग की है। सारा विपक्ष उनके साथ है, कांग्रेस ने भी इसमें हस्ताक्षर किए हैं।
बाइट कुमारी शैलजा कांग्रेस महासचिव
कांग्रेस महासचिव ने कहा कि राहुल गांधी लगातार लोगों की बात उठाने का प्रयास करते हैं लेकिन उन्हें बोलने नहीं दिया जाता