Banner
Banner

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने घर-घर मतदाताओं को गणना प्रपत्र बांटने के कार्य का किया निरिक्षण

Panchkula voter list revision; 16 जून हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्री निवासन ने पंचकूला के सैक्टर-12 ए व सैक्टर-15 पहंुचकर बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र बांटने के कार्य का औचक निरिक्षण किया। उन्होने इस दौरान मतदाताओं से बातचीत कर गणना प्रपत्र के बारे में विस्तार से जानकारी ली।मुख्य निर्वाचन अधिकारी […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 16 Jun 2026 19:39:PM
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने घर-घर मतदाताओं को गणना प्रपत्र बांटने के कार्य का किया निरिक्षण

Panchkula voter list revision; 16 जून हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्री निवासन ने पंचकूला के सैक्टर-12 ए व सैक्टर-15 पहंुचकर बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र बांटने के कार्य का औचक निरिक्षण किया। उन्होने इस दौरान मतदाताओं से बातचीत कर गणना प्रपत्र के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी बीएलओ को सात दिन में गणना प्रपत्र बांटने के निर्देश दिए।

ईआरओ पंचकूला श्री चंद्रकांत कटारिया ने इसके उपरांत बताया कि पंचकूला के सभी मतदाताओं की मैपिंग का कार्य पूरा हो चुका है। बीएलओ घर-घर जाकर सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित करेंगे। इसके उपरांत बीएलओ मतदाताओं द्वारा भरे गए गणना प्रपत्र को घर-घर जाकर एकत्रित भी करेंगे। उन्होने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य शुरू हो गया है। एसआईआर का उदे्श्य त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना है।

उन्होने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर की अर्हता तिथि 1 जुलाई 2026 तय की गई है। बीएलओ 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर गणना प्रपत्र मतदाताओं को वितरित करेंगे। मतदान कंेद्रो का युक्तिकरण 14 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। उन्होने बताया कि बीएलओ व सुपरवाईजर्स को एसआईआर का कार्य पूरा करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया हैै। उन्होंने बताया कि एसआईआर की पात्रता तिथि 1 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया गणना अवधि का कार्य 15 जून 2026 से शुरू हो गया है। बीएलओ मतदाताओं को घर-घर जाकर गणना प्रपत्र बांटने का कार्य कर रहे हैं। मतदाता गणना प्रपत्र भरकर संबंधित बीएलओ को सौंप देंगे बीएलओ घर पर आकर भरा हुआ फार्म एकत्रित कर लेगा। मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन का कार्य 14 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई 2026 को होगा। दावे और आपतियां 21 जुलाई से 20 अगस्त तक प्रस्तुत की जा सकती है। दावें और आपत्तियों का निपटारा 21 जुलाई 2026 से 18 सितंबर 2026 तक किया जाएगा और अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 सितंबर को 2026 को होगा।

ईआरओ श्री कटारिया ने पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की कि वे बीएलओ व सुपरवाईजर्स को सहयोग करें ताकि त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार हो सके।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad