शहर में पार्किंग संकट से मिलेगी राहत, नगर निगम सोलन ने शुरू किया Yellow Line Project

सोलन शहर में लंबे समय से चली आ रही पार्किंग समस्या के समाधान की दिशा में नगर निगम ने एक अहम कदम उठाया है। शहर की सड़कों पर अव्यवस्थित और अवैध पार्किंग से निजात दिलाने के लिए नगर निगम सोलन ने येलो लाइन लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। इस योजना के तहत वार्ड […]
Khushi
By : Updated On: 20 Jan 2026 18:17:PM
शहर में पार्किंग संकट से मिलेगी राहत, नगर निगम सोलन ने शुरू किया Yellow Line Project

सोलन शहर में लंबे समय से चली आ रही पार्किंग समस्या के समाधान की दिशा में नगर निगम ने एक अहम कदम उठाया है। शहर की सड़कों पर अव्यवस्थित और अवैध पार्किंग से निजात दिलाने के लिए नगर निगम सोलन ने येलो लाइन लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। इस योजना के तहत वार्ड स्तर पर कुल 1500 वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।

वहीं अब इस समस्या का समाधान नगर निगम सोलन ने निकाला है जिसके लिए शहर में पार्किग समस्या को ध्यान में रखते हुए शहर में येलो लाइन लगाने का कार्य शुरू कर दिया है।

पहले चरण में 700 मीटर रनिंग एरिया में यह लाइन लगाई जाएगी जिससे 150 वाहनों को पार्क करने की सुविधा मिलेगी। वार्ड स्तर पर कुल 1500 वाहनों के लिए इसके माध्यम से पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।

पहले चरण में पार्किंग सुविधा

नगर निगम सोलन की मेयर उषा शर्मा ने बताया कि सोलन शहर में येलो लाइन लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है जिसके माध्यम से 1500 गाड़ियों को पार्क करने की सुविधा शहर में लोगों को मिलेगी। उन्होंने कहा कि पहले चरण में पार्किंग सुविधा देने के लिए 700 मीटर रनिंग एरिया में 150 वाहनों के लिए येलो लाइन लगाई गई है। आगामी दिनों में पार्किंग अलॉट की जाएगी और पहले से वहां वाहन खड़े करने वाले स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से पार्किंग शुल्क भी निर्धारित किया जाएगा इसके लिए मामला आम सभा में जाएगा, आमसभा में सभी पार्षदों के निर्णय के बाद पार्किंग शुल्क निश्चित होगा इसके बाद लोगों को शुल्क अदा करना होगा।

बता दें कि इससे पहले शहर में येलो लाइन ना होने के कारण अवैध पार्किंग की समस्या भी बनी रहती थी और मुख्य सड़कों, वार्डों में बेतरतीब तरीके से वाहन खड़े होते थे।

नगर निगम सोलन ने लोक निर्माण विभाग और पुलिस विभाग के सहयोग से शहर में मार्किंग करना शुरू कर दी है। पहले चरण में सोलन शहर के चंबाघाट से पुराने बस स्टैंड, सपरून के आजीविका परिसर के पास और शामती में लाइन लगाई गई है। दूसरे चरण के लिए प्रस्ताव तैयार है मंजूरी मिलने पर टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी।

बता दें कि सोलन शहर में करीब 30,000 छोटे बड़े वाहन है जिनमें अधिकांश सड़क किनारे ही पार्क किए जाते हैं। नगर निगम ने सोलन शहर के सभी वार्डों में पार्किंग की जगह तलाशना शुरू कर दी है। वर्तमान में शहर में लगभग सात पार्किंग स्थल है इसके अलावा तीन से चार प्राइवेट पार्किंग भी है। वहीं अग्निशमन विभाग और नगर निगम कार्यालय के पास पार्किग बनाने का कार्य भी नगर निगम सोलन ने शुरू कर दिया है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad