Journalism Of Hope
BREAKING NEWS
ਦੇਸ਼ ਭਰ ਵਿੱਚ ਕੁੱਲ 324 ਦਵਾਈਆਂ ਦੇ ਨਮੂਨੇ ਵੀ ਜਾਂਚ ਵਿੱਚ ਪਾਏ ਗਏ ਫੇਲ੍ਹ, 91 ਦਵਾਈਆਂ ਦੇ ਸੈਂਪਲ ਇੱਕਲੇ ਹਿਮਾਚਲ ਤੋਂ.........ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਚੋਣਾਂ ਲਈ ਨਾਮਜ਼ਦਗੀਆਂ ਅੱਜ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ.......ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਚੋਣਾਂ ਵਾਲੇ ਹਲਕਿਆਂ ਵਿੱਚ 28 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਛੁੱਟੀ ਦਾ ਐਲਾਨ.........ਲੰਮੀ ਕਿਰਾਏਦਾਰੀ ਦੇ ਆਧਾਰ ’ਤੇ ਜਾਇਦਾਦ ’ਤੇ ਹੱਕ ਨਹੀਂ ਜਤਾ ਸਕਦਾ ਕਿਰਾਏਦਾਰ: ਹਾਈ ਕੋਰਟ ਦੀ ਵੱਡੀ ਟਿੱਪਣੀ........ਦਿਲਜੀਤ ਦੋਸਾਂਝ ਦੇ ਮੁੰਬਈ ਕੰਸਰਟ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਫੇਰ ਖੜ੍ਹਾ ਹੋਇਆ ਵਿਵਾਦ, ਡਾ. ਪੰਡਿਤਰਾਓ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ............ਚਰਨਜੀਤ ਚੰਨੀ ਵੱਲੋਂ 5 ਦਸੰਬਰ ਤੋਂ ‘ਜਵਾਨੀ ਸੰਭਾਲ ਯਾਤਰਾ-2’ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਨ ਦਾ ਐਲਾਨ.........ਲੁਧਿਆਣਾ ’ਚ ਧਾਰਮਿਕ ਭਾਵਨਾਵਾਂ ਨੂੰ ਠੇਸ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਦੇ ਦੋਸ਼ ’ਚ ਗਾਇਕ ਕਾਸ਼ੀਨਾਥ ਸਮੇਤ 3 ਖ਼ਿਲਾਫ਼ FIR...........ਫਲਿੱਪਕਾਰਟ ਦੇ ਗਰੁੱਪ CEO ਕਲਿਆਣ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨਮੂਰਤੀ ਨੇ ਦਿੱਤਾ ਅਸਤੀਫ਼ਾ........ਮਿਸਰ ’ਚ ਤੇਲ ਟੈਂਕਰ ਨੂੰ ਲੱਗੀ ਭਿਆਨਕ ਅੱਗ, 31 ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮੌਤ, 21 ਤੋਂ ਵੱਧ ਜ਼ਖ਼ਮੀ

फिर मंडराने लगा कोरोना का खतरा, हरियाणा के इस जिले में डॉक्टर और नर्स कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

Corona Positive Cases in Charkhi Dadri: देशभर में कोरोना की दस्तक के साथ ही चरखी दादरी में कोरोना के दो नए केस सामने आए हैं। सिविल अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर और नर्स कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। हालांकि दोनों को होम आइसोलेट किया गया है। वहीं दो केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अब […]
ਲੇਖਕ : ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਿਤ:  | ਅੱਪਡੇਟ: 
फिर मंडराने लगा कोरोना का खतरा, हरियाणा के इस जिले में डॉक्टर और नर्स कोरोना पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

Corona Positive Cases in Charkhi Dadri: देशभर में कोरोना की दस्तक के साथ ही चरखी दादरी में कोरोना के दो नए केस सामने आए हैं। सिविल अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर और नर्स कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। हालांकि दोनों को होम आइसोलेट किया गया है।

वहीं दो केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अब अलर्ट मोड पर आ गया है। स्पेशल आइसोलेशन वार्ड बनाकर ओपीडी में मरीजों के रैपिड टेस्ट करते हुए लोगों को एहतियात बरतने की अपील की जा रही है।

बता दें कि काेरोना के नये वायरेंट की दस्तक के साथ ही कोरोना के केसों में बढ़ौतरी हो रही है। चरखी दादरी के सिविल अस्पताल के एमरजेंसी वार्ड में तैनात एक डॉक्टर और नर्स कोरोना पॉजिटीव मिली। जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया और दोनों मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से की ये अपील

इस के साथ ही सिविल अस्पताल के प्रवक्ता व चिकित्सक डा. राहुल अरोड़ा ने बताया कि अस्पताल में दो काेरोना पाॅजिटीव केस मिलने के बाद पूरी तरह से अलर्ट हैं और पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि फ्लू वार्ड अलग से बनाते गए हैं और ओपीडी में मरीजों के रेपिड टेस्ट लिए जा रहे हैं। किसी भी स्थिति से बचने के लिए जहां सभी सुविधाओं से युक्त 14 बेड का स्पेशल आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है।

साथ ही उन्होंने कहा कि हमारे पास हस्पताल में वेंटिलेटर व टेस्ट किट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट चालू और कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग लोगों को जागरूक कर रहा है। लोगों को जरूरी एहतियात बरतने के की अपील भी की जा रही है। और अगर किसी भी व्यक्ति को कोरोना के लक्षण दिखाई देते हैं तो वो तुरंत अपने नजदीकी अस्पताल में टेस्ट जरूर करवाए।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad

Punjab District News