Banner
Banner

रोहतक शहर में चोरों का आतंक, एक ही दिन में कई जगह की चोरी

Rohtak News: मालगोदाम रोड़ पर कपड़े की दुकान में धत पर लगे दरवाजे को तोड़कर अंदर घुस कर चोरों ने करीब 7 लाख रुपये कैश और 5 लाख रुपये का सोने का कड़ा व मंदिर में रखी पीतल की भगवान की मूर्ति भी चुरा ली। Two Major Thefts Occurred in Rohtak: रोहतक शहर में इन […]
Jaspreet Singh
By : Updated On: 24 Oct 2025 15:55:PM
रोहतक शहर में चोरों का आतंक, एक ही दिन में कई जगह की चोरी

Rohtak News: मालगोदाम रोड़ पर कपड़े की दुकान में धत पर लगे दरवाजे को तोड़कर अंदर घुस कर चोरों ने करीब 7 लाख रुपये कैश और 5 लाख रुपये का सोने का कड़ा व मंदिर में रखी पीतल की भगवान की मूर्ति भी चुरा ली।

Two Major Thefts Occurred in Rohtak: रोहतक शहर में इन दिनों चोरों का आतंक देखने को मिल रहा है। कल रात शहर में दो जगह बड़ी चोरी हुई। चोरों ने दोनों ही जगह दुकानों को निशाना बनाया। मालगोदाम रोड़ पर कपड़े की दुकान में धत पर लगे दरवाजे को तोड़कर अंदर घुस कर चोरों ने करीब 7 लाख रुपये कैश और 5 लाख रुपये का सोने का कड़ा व मंदिर में रखी पीतल की भगवान की मूर्ति भी चुरा ली।

मालगोदाम रोड़ बनी कपड़े की दुकान के मालिक रोहित ने बताया कि वह रात को दुकान अच्छी तरह से बंद करके गया था जब सुबह आकर देखा तो दुकान की छत पर लगा दरवाजा टूटा हुआ मिला और दुकान में सारा सामान बिखरा हुआ था गल्ले से 7 लाख रुपये कैश व 5 लाख रुपये का सोने का कड़ा चुरा ले गए यंहा तक कि मंदिर में रखी भगवान की पीतल की मूर्ति भी चुरा ले गए ।

दुसरी घटना में चोरों ने जर्नल स्टोर को बनाया निशाना

वहीं दूसरी घटना शहर के बाबरा महौला की है, जहां चोरों का आतंक देखने को मिला। घटना आज सुबह 2 बजकर 47 मिंट के आस पास की ही जब तीन युवक स्कूटी पर सवार होकर आते है। इस के बाद एक युवक स्कूटी पर बैठा रहता है, वहीं दूसरा युवक जर्नल स्टोर के शटर को रोड़ डालकर तोड़ता है और दुकान से लाखों के कैश की चोरी करके फरार हो जाते हैं। दोनों ही चोरी के मामलों में पुलिस जाँच में जुटी हुई है।

सुबह उठकर जब दुकानदार ने देखा तो उसकी दुकान में समान बिखरा हुआ और गल्ले से कैश भी गायब मिलता है जिसकी पुलिस को शिकायत दी पुलिस मौके पर पहुंची जाँच में जुट गई। चोरी की यह सारी घटना सीसीटी में कैद हो गई।

फिलहाल पुलिस दोनोंं मामलों में जाँच में जुटी है।

Read Latest News and Breaking News at Daily Post TV, Browse for more News

Ad
Ad