केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को सदमा, पिता दाउ लाल वैष्णव का निधन, जोधपुर AIIMS में ली अंतिम सांस
Union Railway Minister: आज सुबह 11 बजकर 52 मिनट पर दाउ लाल वैष्णव के निधन की जानकारी जोधपुर AIIMS के द्वारा दी गई।
Ashwini Vaishnaw’s father Passes Away: केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता ने मंगलवार को जोधुपर एम्स में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। रेलमंत्री के पिता दाऊलाल वैष्णव का जोधपुर के एम्स अस्पताल में इलाज चल रहा था। जोधपुर एम्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि दाउ लाल वैष्णव का आज AIIMS जोधपुर में निधन हो गया है।
जोधपुर AIIMS में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता का इलाज चल रहा था। अस्पताल की तरफ से ही उनके निधन की जानकारी दी गई है। आज सुबह 11 बजकर 52 मिनट पर दाउ लाल वैष्णव के निधन की जानकारी जोधपुर AIIMS के द्वारा दी गई। जोधपुर AIIMS ने एक विज्ञप्ति में बताया, “यह अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि रेल मंत्री के पिता दाउ लाल वैष्णव जी का आज दिनांक 08 जुलाई 2025 को पूर्वाह्न 11:52 बजे AIIMS जोधपुर में निधन हो गया।”
जोधपुर AIIMS की विज्ञप्ति में आगे बताया, “वह पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे और AIIMS जोधपुर में उपचाराधीन थे। चिकित्सा टीम के हरसंभव प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। AIIMS जोधपुर परिवार दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करता है एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है।”
दाऊलाल वैष्णव राजस्थान के पाली जिले के जीवंद कलां गांव के मूल निवासी हैं। पूर्व में सरपंच रह चुके हैं। उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए पिछले महीने बाड़मेर के पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल ने भी एम्स जोधपुर का दौरा किया था।