यमुनानगर पुलिस की बड़ी सफलता, गोलीकांड का आरोपी साहिल पकड़ा गया
Yamunanagar Encounter: आज जब पुलिस ने गैंगस्टर वेंकटेश गर्ग के शार्प शूटर का पीछा किया तो बदमाश अपनी मोटरसाइकिल पर फरार होने की कोशिश कर रहा था।
Shot Fired at Immigration Owner’s House: यमुनानगर के सढौरा में इमीग्रेशन मालिक के घर पर गोलियां चलाने वाले बदमाशों में से एक को पुलिस ने काबू कर लिया है। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। जानकारी के अनुसार, इमीग्रेशन मालिक से 30 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई थी।
बता दें कि फिरौती न मिलने पर गैंगस्टर वेंकटेश गर्ग ने अपने शार्प शूटरों के जरिए घर पर गोलियां चलवाने की जिम्मेदारी ली थी। घटना के बाद से पुलिस लगातार हमलावरों की तलाश में जुटी हुई थी।
बदमाश ने मोटरसाइकिल पर फरार होने की की कोशिश
आज जब पुलिस ने गैंगस्टर वेंकटेश गर्ग के शार्प शूटर का पीछा किया तो बदमाश अपनी मोटरसाइकिल पर फरार होने की कोशिश कर रहा था। पीछा करने के दौरान मोटरसाइकिल फिसल गई और बदमाश सड़क पर गिर पड़ा। गिरते ही उसकी टांग टूट गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर ही उसे काबू कर लिया।
फोन पर टैक्स मैसेज के जरिए जान से मारने की दी थी धमकी
गिरफ्तार शार्प शूटर की पहचान बरवाला निवासी साहिल के रूप में हुई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, साहिल लंबे समय से वेंकटेश गर्ग गैंग से जुड़ा हुआ है और उसके इशारे पर ही सढौरा में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था। 27 अगस्त को फोन पर टैक्स मैसेज के जरिए जान से मारने की दी थी धमकी।
यमुनानगर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती
वारदात की जगह साढ़ौरा थाना टीम डी एस पी बिलासपुर व एसपी कमलदीप गोयल पर पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस की क्राइम की सभी टीमें मौके पर पहुंच कर चलाया सर्च आभियान। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे यमुनानगर के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इस वारदात ने शहर में गैंगस्टर नेटवर्क की गहरी जड़ों का खुलासा कर दिया है।
फिलहाल पुलिस अन्य फरार बदमाशों की तलाश कर रही है और जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश करने का दावा कर रही है। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिसने न सिर्फ आरोपी को काबू किया बल्कि इलाके में लोगों को राहत की सांस भी दी है।